रणबीर ही नहीं इन सेलिब्रिटीज ने भी बनवाया है अपने बच्चों के नाम का टैटू: Celebrities Tattoos
Celebrities Tattoos

Celebrities Tattoos: आजकल समय के साथ प्यार जाहिर करने का तरीका भी बदल रहा है। जिसमें बॉलीवुड और उनके टैटू का चलन सबसे ऊपर है। टैटू के सहारे सेलेब्रिटी अपने बच्चों के प्रति प्यार जताने का एक माध्यम मानते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी एक साल की बेटी ‘राह’ के नाम का टैटू बनवाया। रणबीर से पहले कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज टैटू के जरिये अपने बच्चों के प्रति अपना प्यार दिखा चुके हैं। इस आर्टिकल में आज कुछ ऐसे सेलिब्रिटी की बात करेंगे जिन्होंने अपने बच्चों के नाम के टैटू को बनवाया है।

Also read : धार्मिक टैटू बनवाने का है मन तो इन डिजाइन्स से लें आइडिया: Tattoo Design Ideas

YouTube video

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी पर्सनैलिटी का एक नया साइड दिखाया है, जो एक पिता और बेटे की कहानी दिखाती है। एक्टर ने नवंबर 2022 में आलिया भट्ट के साथ अपने पहले बच्चे बेटी राहा का स्वागत किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, वह रश्मिका मंदाना के साथ ‘अनस्टॉपेबल’ शो में दिखाई दिए, इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम अपने कॉलर बोन पर लिखवाया है।

काजोल और अजय देवगन के बीच गहरे प्यार से सभी वाकिफ हैं, लेकिन जब बात बच्चे के प्यार की आती है तो अजय देवगन ने इसे टैटू से दिखाना ठीक समझा है। अजय के सीने पर भगवान शिव का टैटू तो सबने देखा होगा, लेकिन जिस पर लोगों का बहुत ही कम ध्यान गया होगा, वो है भगवान शिव के टैटू के साथ लिखी गई इबारत। असल में यह उनकी बेटी का नाम न्यासा लिखा हुआ है।

फिट एंड फाइन एक्टर अक्षय कुमार जिन्होंने शरीर पर बच्चों का नाम गुदवाने का चलन बॉलीवुड में शुरू किया था। वह एक पूरे पारिवारिक व्यक्ति टाइप हैं और टैटू के जरिए अपने परिवार के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। उन्होंने अपनी पीठ पर अपने बेटे आरव के नाम का पहला टैटू बनवाया था, जिसके बाद उन्होंने अपने कंधे पर अपनी बेटी नितारा का नाम और दिल के ऊपर पत्नी ट्विंकल का नाम बनाया हुआ है।

बॉलीवुड की 90s की खूबसूरत डीवा रवीना ने बच्चों के प्रति प्यार को दिखाने के लिए भी टैटू का सहारा लिया। उन्होंने अपने बाएं कंधे पर अपने बच्चों की कुंडली का नाम ‘विशाखा’ और ‘वरदान’ बनवाया हुआ है। 

दो बच्चों में से किसी एक को चुनना मुश्किल काम है। लेकिन अर्जुन रामपाल इस कसौटी पर खरे उतरे हैं। अर्जुन ने दोनों बांहों पर अपनी दोनों बेटियों के नाम का टैटू बनवाकर उनके प्रति प्यार का इज़हार किया है। उनके सीधे हाथ पर माहिका का नाम और उल्टे हाथ पर मायरा के नाम का टैटू है।

बच्चों के नाम का टैटू सिर्फ एक्टर्स ने ही नहीं बल्कि आशिकी 2 के डायरेक्टर ने भी अपनी बेटी देवी का नाम अपने हाथ पर लिखवा रखा है। 

सुष्मिता सेन हर चीज में अपने अनोखे अंदाज के लिए फेमस हैं, यहां तक कि जब बात टैटू की हो तो उसमे भी सुष्मिता ने सबसे हटके टैटू बनवाया हुआ है। इन्होंने सात टैटू एक साथ बनवा रखे है, जिसे वह बहुत गर्व से दिखाती हैं। इन सात टैटू में से एक उनकी बेटी रेनी और एलिसिया के लिए है।