स्किन के लिए बेस्ट है बर्गमोट ऑयल, इन परेशानियों से मिलेगी छुट्टी: Bergamot Oil for Skin
Bergamot Oil for Skin

स्किन के लिए बेस्ट है बर्गमोट ऑयल, इन परेशानियों से मिलेगी छुट्टी: Skin Care Tips

Skin Care Tips : स्किन पर होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए बर्गमोट तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका और लाभ?

Bergamot Oil for Skin: स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के नुस्खों को ट्राई करके अगर आप थक गए हैं, तो आपके लिए बर्गमोट ऑयल फायदेमंद हो सकता है। बर्गमोट ऑयल आपकी स्किन पर काफी बेहतर ढंग से कार्य करता है, इससे स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज की जा सकती है। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो स्किन पर होने वाली समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन की परेशानी से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो अपने चेहरे पर बर्गमोट तेल का प्रयोग करें। इससे आपको दाग-धब्बों की परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए बर्गमोट ऑयल के फायदे और इस्तेमाल का क्या है तरीका?

Also read : बड़े फायदेमंद हैं ऑरेंज पील से बने ये फेस पैक

Bergamot Oil for Skin
SKin Care

बर्गमोट तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल जैसे गुण होते हैं, जो आपकी स्किन के मुंहासों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इससे मुंहासों की वजह से होने वाली खुजली और सूजन को कम किया जा सकता है, जो धीरे-धीरे मुंहासों को कम कर सकता है।

एक्जिमा का करे इलाज
बर्गमोट तेल के प्रयोग से स्किन पर होने वाली सोरायसिस की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से चेहरे की ड्राईनेस, चेहरे पर होने वाली खुजली को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह चकत्‍ते और दाग-धब्बों को दूर कर सकता है।

Pimples

घाव को जल्दी भरे
बर्गमोट ऑयल में एंटीसेप्‍ट‍िक गुण भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो घाव को भरने में मदद कर सकते हैं। अगर आप घाव की वजह से होने वाली सूजन को कम करना चाहते हैं, तो इस तेल को प्रभावित हिस्से पर रोजाना लगाएं।

दाग-धब्बों से छुटकारा

बर्गमोट ऑयल को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से यह स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है। इसकी मदद से आप चेहरे पर होने वाले पैचेस को कम कर सकते हैं।

Skin patches
Skin patches

बैक्टीरिया को रोके
स्किन पर होने वाली बैक्टीरियल परेशानियों को दूर करने में बर्गमोट ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इस तेल के प्रयोग से एक्ने उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया को रोका जा सकता है। साथ ही यह ब्रेकआउट के जोखिमों से भी छुटकारा दिलाने में असरदार है।

चेहरे पर बर्गमोट तेल का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 10 से 15 बूंदें बर्गमोट तेल लें, इसमें थोड़ा सा करियर ऑयल मिक्स कर लें। इसके बाद इस तेल को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में आप चाहे तो चेहरे को धो लें। इससे स्किन की खूबसूरती बढ़ेगी।

Bergamot Oil
Bergamot Oil

बर्गमोट तेल स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...