स्किन पर लहसुन का तेल लगाने के फायदे
Garlic Oil for Skin : स्किन के लिए लहसुन का तेल काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे एक्ने, झुर्रियां और फाइन-लाइंस की परेशानी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं इसके कुछ बेमिसाल लाभ के बारे में-
Garlic Oil for Skin: स्किन और बालों के लिए लहसुन का तेल काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। यह कई गुणों जैसे- एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स इत्यादि से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से लहसुन का तेल लगाते हैं, तो यह आपकी स्किन से झुर्रियां, पिंपल्स, फाइन-लाइंस, एक्ने इत्यादि को दूर कर सकता है। साथ ही यह बालों की परेशानियों को भी दूर कर सकता है। आयुर्वेद में इस तेल का खास महत्व है। इससे आप शरीर की कई परेशानियों को कम कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में लहसुन के तेल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं स्किन के लिए लहसुन के तेल के फायदे क्या हैं?
मुंहासों की परेशानी करे दूर
लहसुन के तेल का स्किन पर इस्तेमाल करने से आप मुंहासों की परेशानी को कम कर सकते हैं। दरअसल, यह तेल आपरी स्किन से गंदगी को अंदरुनी रूप से साफ कर सकता है। साथ ही इससे बैक्टीरियल परेशानियां होने की संभावना भी कम होती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर मुंहासों की परेशानी कम हो, तो रात के समय अपने चेहरे पर लहसुन का तेल लगाकर सोएं।

स्किन एलर्जी से छुटकारा
स्किन पर होने वाली एलर्जी की परेशानियों को दूर करने में लहसुन का तेल काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। यह आपकी स्किन से एलर्जी को कम करता है। दरअसल, लहसुन में एंटी-एलर्जिक गुण होता है। साथ ही यह एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन से एलर्जी की परेशानी को कम कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन से एलर्जी की शिकायत कम हो, तो अपने चेहरे पर लहसुन के तेल का प्रयोग जरूर करें।

स्ट्रेच मार्क्स करे कम
शरीर की अतिरिक्त चर्बी बढ़ने की वजह से स्ट्रेच मार्क्स आने लगते हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी देखी जाती है। इन दोनों ही स्थितियों में स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के लिए लहसुन का तेल असरदार हो सकता है। इसके लिए आप अपने प्रभावित हिस्से पर नियमित रूप से लहसुन का तेल लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

झुर्रियों का करे इलाज
स्किन पर होने वाली झुर्रिों की परेशानियों को कम करने के लिए भी आप लहसुन के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा पर कसाव लाने में प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे से झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

कैसे बनाएं लहसुन का तेल?
घर पर आप आसान तरीकों से लहसुन का तेल बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 6 से 7 लहसुन की कलियां लें। अब इसे अच्छी तरह से छील लें। अब एक कटोरी में नारियल या फिर ऑलिव ऑयल लें। इसके बाद इस तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन को ब्राउन होने तक पकाएं। इसके बाद इसे गैस से उतार लें। अब तेल को ठंडा होने दें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे एक शीशी में भरकर रख लें। लीजिए लहसुन का तेल तैयार है। अब आप इसे अपने जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल में ला सकते हैं।

लहसुन का तेल स्किन के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आपको लहसुन से एलर्जी की शिकायत है, तो इसका प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
