SRK Interesting Facts: शाहरुख खान बॉलीवुड में लाखों दिलों पर राज करते हैं। ऐक्टिंग की दुनिया में इतने सालों तक टिकने के बाद, उन्हें अपनी स्टारडम और फेम मिली है। अपनी एक्टिंग स्किल से ज्यादा, शाहरुख को उनके चार्म , लुक और उनके बिहेवियर के लिए जाना जाता है। पर्सनल लाइफ़ में वो फेमस डिजाइनर, गौरी खान के हसबैंड है और दोनों तीन बच्चों, आर्यन, सुहाना और अबराम के पेरेंट्स हैं।
Also read: शाहरुख ने मनाया 58वां बर्थ डे, इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा: Shahrukh Khan Birthday Party
अपनी फिल्म रिलीज से पहले रीचुयल का पालन करते है शाहरुख
वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले एक स्पेशल रीचुयल का पालन करने के बारे में एक मज़ेदार किस्सा शेयर किया। शाहरुख ने बताया कि क्योंकि उनकी फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं, इसलिए वह महंगे ऑइल का इस्तेमाल करके एक दिन पहले यानी गुरुवार को दो घंटे तक अच्छे से नहाते है। इससे उनका विजीन साफ़ होता है, उनके दिमाग को शांति और बॉडी को आराम मिलता है।
गौरी खान का पहला वैलेंटाइन डे गिफ्ट क्या था?
एक बार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘#आस्कएसआरके’ सेशन के दौरान, शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान के बारे में एक मज़ेदार किस्सा सुनाया था। यह कपल जिनकी शादी को कई साल हो चुके हैं, एक डांस पार्टी में एक-दूसरे से मिले थे और दोनों को पहली नज़र का प्यार हो गया था. शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी को उनके पहले वेलेंटाइन डे पर एक प्लास्टिक की गुलाबी बालियों की एक जोड़ी से ज्यादा कुछ नहीं दिया था।
क्यों लिया था शाहरुख ने ब्रेक?
2018 में उनकी फिल्म जीरो की बॉक्स-ऑफिस पर असफलता के बाद शाहरुख ने ब्रेक लेने का फैसला किया था। उनके लिए 2023 वरदान साबित हुआ , जब उनकी फ़िल्में, जवान और पठान रिलीज़ हुईं, एक्टर ने फिर से फेम और सफलता हासिल की। शाहरुख ने बताया कि किसी काम को फिर से शुरू करने के लिए उससे थोड़ा आराम लेना जरूरी होता है ताकि फ्रेश तरीके से रिस्टार्ट किया जा सके।
