ये है 300 साल पुरानी चट्टान, लोगों के बीच बना है रहस्य
Dighton Rock Mystery : सादा सिंपल सा चट्टान आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने डिजाइनर चट्टान देखा है। अगर नहीं, तो डाइटन रॉक जरूर देखें। इस चट्टान पर बनी आकृति लोगों के सामने रहस्य बनकर रह गई है। आइए जानते हैं इस बारे में-
Dighton Rock Mystery : दुनिया में कई ऐसी अजीबों-गरीब चीजें हैं, जिसके बारे में काफी कम लोगें को पता होती हैं। इन अजीबों-गरीब चीजों में एक ऐसी चट्टान है, जो कुछ सालों नहीं बल्कि 300 साल पुरानी है। आश्चर्य की बात यह है कि इसे एक रहस्यमयी चट्टान के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसकी तरह पर अजीब-अजीब सी आकृतियां बनी हैं। इस चट्टान को डाइटन रॉक के नाम से जाना जाता है। करीब 300 साल पुराना यह चट्टान कई लोगों को हैरानी में डालता है।
Also read : मौत को दावत देता है ये बीच, खतरनाक होने के बावजूद बना है आकर्षक केंद्र: Most Dangerous Beach
आखिर कैसे बनी चट्टान पर अजीबो-गरीब आकृति?
चट्टान पर बनी आकृतियां पेट्रोग्लिफ हैं, इन आकृतियों को बनाने के लिए सीधी रेखाओं और जियोमेट्रीकल आकृतियों का प्रयोग होता है। ऐसे में ये सोचने वाली बात है कि इस तरह की आकृति इस चट्टान पर किसने बनाई। वहीं, इस चट्टान पर बनी आकृति का मलतब क्या है, इस बारे में आज भी तलाश चल रही है। जिसे आजतक कोई सुलझा नहीं पाया पाया है।
कहां है डाइटन रॉक?

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, डाइटन रॉक अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के बर्कले टाउन में स्थित एक म्यूजियम है। यहां इस चट्टान को सुरक्षित तरीके से रखा गया है। डाइटन रॉक को अमेरिका की टॉनटन नदी के तल से सन् 1963 में निकालकर म्यूजियम में स्थापित किया गया है।
इस चट्टान का नाम ‘डाइटन’ शहर के नाम पर रखा गया है, क्योंकि यह चट्टान उसी शहर में पाया गया है। विद्वानों का कहना है कि चट्टान की सतह पर बनी आकृतियों 17वीं शताब्दी से बनी हैं। लेकिन इसपर बनी आकृति का क्या अर्थ है, इस बारे में अभी भी लोगों में संदेह है।
कैसे आकार की है डाइटन रॉक?
डाइटन चट्टान ग्रे ब्राउन के बलुआ पर्थर से बना है, जो लगभग 5 फीट ऊंचा और 9.5 फीट चौड़ा है। इस चट्टान के छड किनारों में से पेट्रेग्लिफ आकृतियां बनी है। इस चट्टान का वजन लगभग 40 टन बताया जा रहा है।
डाइटन रॉक के पीछे का क्या है रहस्य?
इस चट्टान पर बनी आकृति दुनियाभर के लोगों के सामने एक रहस्य बना है। क्योंकि इसपर बनी हुई पेट्रोग्लिफ्स आकृतियों का क्या अर्थ है और इसे क्यों और किसने बनाया है, इस बारे में अबतक कोई नहीं जानता हैं। कई एक्सपर्ट के इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी अबतक ये गुल्थी सुलझ नहीं पाई है।
हालाकि, पेट्रोग्लिफ्स आकृति की उत्पत्ति की कई थ्योरीज सामने आई हैं। 19वीं सदी में डेनिश इतिहासकार कार्ल क्रिश्चियन रफ़न का कहना है कि इन आकृतियों को नक्काशी वाइकिंग्स द्वारा बनाई गई थी। वहीं, अलग-अलग एक्सपर्ट इसपर अलग-अलग बातें करते हैं।
