इंस्टेंट निखार के लिए घर में तैयार करें ये दुनिया का सबसे सस्ता बॉडी स्क्रब: Rock Salt for Skin
Rock Salt for Skin

Rock Salt for Skin: अब तक आपने देखा होगा कि लोग स्किन के ग्लो और क्लियरिटी के लिए तरह तरह के केमिकल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऑर्गेनिक तत्व ऐसे भी हैं जिनके उपयोग से आपको एकदम इंस्टेंट ग्लो मिलता है। सेंधा नमक एक ऐसा ही चमत्कारी नेचुरल तत्व है, जिसके उपयोग से आपकी स्किन बिल्कुल ग्लास क्लियर हो जाती है और ग्लो करने लगती है।

Also read: इस तरह से कोको बटर स्किन लाइटनिंग में करता है मदद, इस तरह करें इस्तेमाल: Coco Butter for Skin Lightening

सेंधा नमक वाला ये होममेड स्क्रब है सबसे सस्ता और बेहद खास: Rock Salt For Skin

Rock Salt for Skin
Remedy of Rock Salt for Skin

अगर आप एक क्लियर स्किन चाहते हैं तो सेंधा नमक से बना होममेड स्क्रब आपके काम आने वाला है। दरअसल अगर आप अपनी स्किन पर एक दमदार और चमकता ग्लो चाहते हैं, तो आप घर पर ही सेंधा नमक से बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्क्रब से एक तरफ जहां आपकी स्किन पर मौजूद सभी डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे वहीं साथ ही आपकी स्किन पर एक शानदार ग्लो आ जाता है।

स्क्रब के लिए चाहिए होंगी ये सामग्री

चमकती दमकती स्किन तो हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार केमिकल प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल कर स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो जाते हैं। दरअसल केमिकल्स हर किसी की स्किन को सूट नहीं करते, ऐसे में साइड इफेक्ट्स की वजह से रिएक्शन होना लाजमी है। अगर आप अपनी स्किन पर शानदार चमक चाहते हैं तो सेंधा नमक, ऑलिव ऑयल और एसेंशियल ऑयल की मदद से स्क्रब बना सकते हैं।

कारगर स्क्रब बनाने की विधि

Rock Salt Scrub
Rock Salt Scrub

अगर आप इस बेहतरीन स्क्रब को बनाकर अपनी त्वचा पर चमक लाना चाहते हैं तो कुछ आसान से स्टेप्स के साथ इस स्क्रब को बनाकर आप लाभ उठा सकते हैं।
सबसे पहले एक कप सेंधा नमक को आधा कप ऑलिव ऑयल और दस बूंद एसेंशियल ऑयल को आपस में मिला लें। यह मिश्रण अच्छी तरह से घोलने के बाद पांच मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। जब आप देखें कि नमक मिश्रण में सही ढंग से मिलना शुरू हो गया है, तो इस मिश्रण को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

स्क्रब को इस तरह करें इस्तेमाल

चमकदार स्किन के लिए अगर आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बेहतरीन रिजल्ट्स के लिए आपको कुछ आसान नियमों का पालन करना होगा। दरअसल सही ढंग से स्क्रब का इस्तेमाल करने पर ही आप इसका प्रभाव देख पाएंगे। अच्छे से फेस को क्लींस कर लें। इसके लिए आप रुई पर ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। स्किन को क्लींज करने के बाद आपको यह स्क्रब अपनी उंगलियों से अप्लाई करना होगा। धीरे धीरे सॉफ्ट स्क्रबिंग के बाद आपकी स्किन की डेड सेल्स हट जाएंगी। कुछ समय के बाद इस अप्लाइड स्क्रब को गुनगुने पानी के साथ साफ कर लें।

होता है ये फायदा

सेंधा नमक से बने इस शानदार और बेहतरीन स्क्रब का इस्तेमाल करने से जय फायदे होते हैं। दरअसल इसके प्रयोग से आपकी स्किन के डेड सेल्स हट जाते हैं। साथ ही स्क्रब के इस्तेमाल के बाद आपकी त्वचा का रंग साफ हो जाता है और स्किन भी सॉफ्ट हो जाती है। क्लियर स्किन पाने के लिए ये बेहतरीन प्रयोग है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...