Reuse Leftover Cosmetics: थोड़ी – सी लिपस्टिक, थोड़ा – सा लाइनर और थोड़ा सा ब्लश…सब कुछ फेंक दिया जाता है क्योकि अब ये इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं। तो क्या इतने महंगे कॉस्मेटिक्स को फेंक देना ही हल है? नहीं, इन्हें फेंकना तो हल बिलकुल नहीं है। महंगे कॉस्मेटिक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चािहए। इसके भी कई तरीके होते हैं। इन तरीकों को इस्तेमाल करके आप कॉस्मेटिक्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगी। इन के साथ कुछ ऐसे टिप्स भी हैं जिनको अपनाकर आप कॉस्मेटिक के बॉक्स को भी ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगी। इनको अपने मेकप या दूसरे कामों में इस्तेमाल करना इतना भी कठिन नहीं है। कैसे होगा ये, जानते हैं कुछ आसान टिप्स के साथ –
पुरानी लिपस्टिक से बने नया कलर
ज्यादातर लड़कियों के साथ ये होता है कि पुरानी हो चुकी लिपस्टिक इतनी कम हो जाती है कि उसे लगा पाना कठिन हो जाता है। ये काम कठिन होता है तो लिपस्टिक को फेंक दिया जाता है। लेकिन, अब ऐसा न की जिएगा । आपके पास जितनी भी पुरानी लिपस्टिक हों, उन्हें आपस में मिलाकर गला लें। इसके लिए लिपस्टिक की स्टिक में से किसी पतली चाकू से इसे निकाल लें। सारी पुरानी लिपस्टिक के साथ ऐसा ही करें। अब इसे किसी छोटी चम्मच में गरम करके गला लें। इसे लिपस्टिक के कंटेनर में ही डाल लें। अब इस कंटेनर को फ्रिज में रख दें और जमने दें। जमने के बाद आपको बिल्कुल नए कलर की एक लिपस्टिक मिल जाएगी। ये वो कलर होगा जो आपने इजाद किया है।
लिपस्टिक से बने लिप बाम
ऐसा भी होता है कि सिर्फ एक लिपस्टिक ही खत्म हो रही होती है। अब इस लिपस्टिक को गरम करेंगी तो भी बहुत ज्यादा नहीं तैयार हो पाएगी। इसलिए इसको लिप बाम बना लीजिए। इसके लिए थोड़ी पेट्रोलियम जेली में पुरानी लिपस्टिक गरम कर लें। एक कंटेनर में इस मिश्रण को सेट होने दें। ठंडा करके इसे इस्तेमाल करें। इसको लिपस्टिक बुलेट में भी जमा सकती हैं, लेकिन वो शायद इस्तेमाल करना इतना आसान नहो। इसिलए आप इसे पेट्रोलियम जेली की डिब्बी में या खत्म हो चुके लिप बाम के कंटेनर में र खलें।

स्पार्कली आईशैडो से बने नेलपॉलिश का नया रंग
स्पार्कली आईशैडो का भी कई दफा यही हाल होता है कि ये इतनी कम बती है कि इसे लगाना मुश्किल होता है, पर फेंकना हल नहीं है। इससे आप नेलपॉिलश का नया कलर बना सकती हैं। बस इस आईशैडो को क्लियर नेलपॉिलश में डाल लें। क्लियर नेलपॉलिश यानी वो नेल कलर जो ट्रांसपेरेंट लुक देते हैं। इस नेलपॉलिश में स्पार्कली आईशैडो मिला लें। आपका बिल्कुल नया शेड तैयार हो जाएगा।

आईलाइनर का ब्रश भी आएगा काम
आईलाइनर का ब्रश भी फिर यूज करने का एक बेहतरीन आइिडया है। इस ब्रश का इस्तेमाल नेल आर्ट में किया जा सकता है। आप पतले से ब्रश को नेल आर्ट करने में इस्तेमाल करें, आपको भी यह एक बेहतरीन हैक लगेगा। दरअसल नेल आर्ट करने के लिए जैसा पतला ब्रश चाहिए होता है, वो आसानी से नहीं मिल पाता है। आईलाइनर का ब्रश इस वक्त काम आता है। इससे आप जैसा चाहें, वैसा स्टाइल बना सकती हैं।
आईब्रो ब्रश बन जाएगा मस्कारा ब्रश
मस्कारा खत्म होने के बाद अक्सर हम उसे पूरा फेंक देते हैं, लेकिन मस्कारा ब्रश को देिखए तो आपको समझ आएगा कि इस ब्रश से आईब्रो को भी अच्छे से ब्रश किया जा सकता है। तो इस ब्रश को आप भी आईब्रो ब्रश के तौर पर इस्तेमाल करें। आपको रिजल्ट बहुत अच्छे मिलेंगे।
लिपस्टिक से बने आईशैडो

आप सोचेंगी एक लिपस्टिक से कितने और काम हो सकते हैं, क्योंकि हम आपको लिपस्टिक का एक और उपयोग बताने जा रहे हैं। ये उपयोग है लिपस्टिक से आई शैडो बनाना। इसके लिए आपको आई शैडो का पुराना और खाली बॉक्स भी चाहिए होगा। आप अपनी पसंद की पुरानी हो चुकी लिपस्टिक को गरम करके गला लिजिये। अब इसे ठंडा होने से पहले ही आईशैडो के बॉक्स में डाल दीजिये। अब फ्रिज में रख कर इसे ठंडा होने दीजिये। ठंडा होने के बाद तैयार है आपके आई शैडो का नया शेड, वो शेड जिसे आपने तैयार किया है।
लिपस्टिक बुलेट को भी करें इस्तेमाल
लिपस्टिक खत्म होने के बाद उसकी बुलेट या स्टिक तो ज्यादातर महिलाएँ फेंक ही देती हैं। लेकिन, अब ऐसा न किजिएगा, क्योकि इस बुलेट को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले तो इस बुलेट को अच्छे से साफ कर लें। लिपस्टिक खत्म होने के बाद तो साफ करना आसान हो ही जाएगा। अब इसमें आप वो छोटी चीजें रख सकती हैं जो यूंही बैग में पड़ी रहती थीं और अक्सर समय पर नहीं मिलती थीं, जैसे सेफ्टी पिन, बहुत छोटे इयररिंग या फिर पेपर पिन भी।
