स्किन को ब्राइट और स्‍मूद बनाते हैं ये कोरियन फेस मास्‍क, नेचुरल तरीके से चमक उठेगा चेहरा: Korean Glass Skin Mask
Flawless Korean Glass Skin Credit: Istock

Korean Glass Skin Mask: कोरियन ड्रामा की तरह अब लोग कोरियन फूड और ब्‍यूटी रुटीन के भी दिवाने हो रहे हैं। खासकर कोरियन ब्‍यूटी हैक्‍स युवतियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। माना जाता है कि कोरियन युवतियों को ऐसी स्किन विरासत में मिली है लेकिन ऐसा नहीं है। स्‍मूथ और ब्राइट स्किन के लिए सही देखभाल और ब्‍यूटी रुटीन की आवश्‍यकता होती है। कांच जैसी त्‍वचा पाने के लिए आपको अपनी लाइफस्‍टाइल और ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स में कुछ अहम बदलाव करने होंगे। यदि आप भी कोरियन स्किन के दिवाने हैं और ग्‍लास स्किन पाना चाहते हैं तो आप अपने ब्‍यूटी रुटीन में कोरियन मास्‍क शामिल कर सकते हैं। इन मास्‍क के प्रयोग से न केवल खूबसूरत स्किन प्राप्‍त होगी बल्कि दाग-धब्‍बों से भी छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read : शादी सीज़न में 10 मिनट में बनाएं ये ब्रेड हेयर स्टाइल्स

फ्लैक्‍स सीड्स मास्‍क

Korean Glass Skin Mask
Flax seeds mask

फ्लैक्‍स सीड्स एक बेहतरीन सुपरसीड्स में से एक है। एंटी-ऑक्‍सीडेंट और फाइबर से भरपूर ये सीड्स स्किन को मॉइस्‍चराइज करने के साथ रिपेयर करने का काम भी बखूबी कर सकते हैं। फ्लैक्‍स सीड्स से बना मास्‍क आपकी स्किन को ग्‍लोइंग बना सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में लगभग एक चम्‍मच फ्लैक्‍स सीड्स डाल दें। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और एक कपड़े की मदद से इस जेल को छान लें। फिर इसमें आधा चम्‍मच शहद मिलाएं और फेस पर 20 मिनट के लिए लगा लें। मास्‍क सूखने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

ओटमील हनी मास्‍क

ओटमील मास्‍क स्किन को रिपेयर करने के साथ एक्‍सफोलिएट करने में मदद कर सकता है। इस मास्‍क को बनाने के लिए आपको आधा कप ओट्स, 1 चम्‍मच शहद और 1 चम्‍मच गुलाब जल की आवश्‍यकता होगी। मास्‍क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्‍ट तैयार कर लें। फिर चेहरे को साफ करके 20 मिनट के लिए मास्‍क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। मास्‍क सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें और फिर चेहरे को अच्‍छी तरह मॉइस्‍चराइज कर लें।

राइस वॉटर मास्‍क

Rice Water Mask
Rice Water Mask

ग्‍लास स्किन के लिए राइस वॉटर मेन इंग्रीडिएंट में से एक माना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको चावल और पानी, मात्र दो इंग्रीडिएंट्स की आवश्‍यकता होगी। मास्‍क को बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में चावल डाल दें और एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। फिर ठंडा होने पर पानी को छान लें और एक एयरटाइट कंटेनर में भर लें। दो दिन के लिए पानी को ऐसे ही छोड़ दें फिर एक स्‍प्रे बोतल में भरकर प्रतिदिन नहाने से पहले चेहरे पर स्‍प्रे करें। 15 मिनट बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें। ऐसा करने से स्किन ग्‍लास की तरह चमक उठेगी।

चिया सीड्स मास्‍क

चेहरे को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए आप चिया सीड्स का प्रयोग कर सकते हैं। चिया सीड्स से बना मास्‍क आपके चेहरे की खोई रंगत वापस ला सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी दूध में चिया सीड्स भिगो दें। कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर इसके फूल जाने पर इसे चेहरे पर लगा लें। लगभग 15 मिनट इसे चेहरे पर लगे रहने दें और फिर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरा धो लें।