Korean Beauty Routine: इंडिया में आजकल कोरियन ड्रामा काफी ट्रेंड में हैं। लड़कियां कोरियन एक्ट्रेस के फैशन को भी फॉलो करती हैं। इसके अलावा हर कोई कोरियन लोगों जैसी खूबसूरती पाने की चाहत रखता है। कोरियन महिलाओं की स्किन बहुत ही क्लीन और स्पॉटलेस होती है। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है।
लड़कियां उनके जैसी स्किन पाने के लिए हर तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद भी कोरियन गर्ल्स की जैसी स्किन नहीं मिलती। ग्लॉसी स्किन हर किसी चाहत है। चेहरे पर बिल्कुल भी दाग-धब्बे न हों और चेहरा बिल्कुल कांच की तरह साफ दिखाई दे, इसे ही ग्लास स्किन कहा जाता है।
Celebrity Style:शनाया का परफेक्ट पार्टी लुक
अपने ब्यूटी रूटीन में ये कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप भी कोरियन महिलाओं जैसी स्किन पा सकती हैं। आइए जानें कोरियन स्किन केयर के बारे में विस्तार से।
डबल क्लीजिंग है राज

ग्लॉसी स्किन पाने के लिए सबसे पहला स्टेप है क्लीजिंग का। इसके लिए आपको नॉर्मल से हटकर डबल क्लीजिंग का रूल फॉलो करना होगा। सबसे पहले चेहरे को साफ पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद चेहरे के पोर्स को गहराई से साफ करने के लिए वॉटर बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें। फोम आधारित क्लींजर का उपयोग करें।
एक्सफोलिएशन है जरूरी

कोरियन स्किन पाने के लिए आपको हफ्ते में 2 बार स्किन को एक्सफोलिट जरूर करना चाहिए। अगर आप मार्केट में मिलने वाला स्क्रब इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप घर पर ही रखी कुछ चीजों की मदद से चेहरे को स्क्रब कर सकते हैं। इसके लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
चावल के आटे का फेस मास्क

कोरियन स्किन केयर में चावल का आटे बहुत अहम है। इसके इस्तेमाल से स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। चावल के आटे में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो एजिंग को स्लो करते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन खिली-खिली नजर आ सकती है। इस पैक को बनाने के लिए चावल के आटे और ऐलोवेरा पल्प को अच्छे से मिला लें। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
फर्मेंटेड राइस वाटर फेस मिस्ट
कोरिया में महिलाएं अपने ब्यूटी केयर रूटीन में फर्मेंटेंड चावल का उपयोग करती हैं। चावल के पानी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेजन का प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होने लगती हैं। साथ ही आपका चेहरा खिला-खिला रहता है। इसके लिए चावल को उबालकर उसका पानी अलग कर लें। 2-3 दिन बाद इस पानी के फर्मेंटेड होने के बाद इसका इस्तेमाल रोजाना रात को सोने से पहले करें।
ग्रीन टी से निखरेगी त्वचा

ग्रीन टी का सेवन करने के साथ-साथ इसे चेहरे पर लगाने से भी निखार बढ़ता है। ग्रीन टी के इस्तेमाल से झुर्रियां और मुंहासों जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं। ग्रीन टी को पानी में उबाल लें और उसे ठंडा करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपको पिंपल्स और ब्रेकआउट से छुटकारा मिलेगा।
आप भी अगर कोरियन स्किन पाने का सपना देखती हैं, तो आपको भी कोरियन स्किन केयर सीक्रेट को फॉलो करना चाहिए। इससे आपको भी कई स्किन प्रॉबलम्स से छुटकारा मिल सकता है।
