स्प्रिंग सीज़न मेकअप के लिए इन टिप्स को करें फॉलो: Spring Season Makeup Tips
Spring Season Makeup Tips

स्प्रिंग सीज़न मेकअप के लिए इन टिप्स को करें फॉलो: Spring Season Makeup Tips

अगर आप स्प्रिंग सीज़न में किसी पार्टी में जाने वाली है, तो आपका मेकअप बिल्कुल ग्लोइंग दिखना चाहिए। इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं।

Spring Season Makeup Tips: सर्दी का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और स्प्रिंग सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। यह एक ऐसा मौसम है, जिसमें ना अधिक ठंड रहती है और ना ही गर्मी का एहसास होता है। हालांकि, इस मौसम में भी हमें अपने बेसिक स्किन केयर रूटिंग का ध्यान रखना चाहिए, तभी हमें एक फ्लॉलेस लुक मिलता है। खास तौर पर अगर आप स्प्रिंग सीज़न में किसी पार्टी में जाने वाली है, तो आपका मेकअप बिल्कुल ग्लोइंग दिखना चाहिए। इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपका स्प्रिंग मेकअप लुक बिल्कुल ब्यूटीफुल दिखेगा।

Also read: आप ट्राई करें पिंक ब्लश मेकअप, पार्टनर हो जाएगा फिदा

Spring Season Makeup
Foundation Applying Tips
  • वसंत ऋतु में सर्दियों की तरह हैवी फाउंडेशन लगाने के बजाय आप थोड़ा लाइट वेट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही अगर आपका रंग गहरा है, तो फाउंडेशन का शेड थोड़ा लाइट रखें और अगर आपका रंग थोड़ा साफ है, तो फाउंडेशन का रंग थोड़ा गहरा रखें। ऐसा करने से आपका लुक बिल्कुल नेचुरल आएगा। आप चाहें तो फाउंडेशन के बजाय स्प्रिंग सीज़न में बीबी क्रीम लगाकर भी मेकअप कर सकती हैं।
  • किसी भी परफेक्ट मेकअप के लिए पाउडर ब्रोंजर और ब्लशर्स बिल्कुल परफेक्ट होते हैं, लेकिन स्प्रिंग सीज़न में भी आप क्रीमी या लिक्विड बेस्ड प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि ऐसे मौसम में अधिक ठंड नहीं रहती है और ना ही गर्मी रहती है। आप मेकअप करने के बाद कंटूर और ब्लश को हल्का रखें, ताकि चेहरे का ग्लो दिखाई दें।
  • अगर आप किसी डेट पर जा रही है, तो कलर्ड मस्कारा लगाने से पहले बेस मस्कारा लगाना ना भूलें। ताकि यह आपकी आंखों में अच्छे से झलके। इसके ऊपर अगर आप कलर्ड मस्कारा लगाती हैं, तो आपका लुक निखरकर सामने आएगा।
  • आजकल ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन हमें नेचुरल बेस्ड आईशैडो पैलेट्स आसानी से मिलते हैं, जो हमें बिल्कुल ग्लोइंग मेकअप लुक देने का काम करते हैं। स्प्रिंग सीज़न में हमें आंखों पर हल्के शेड्स का आईशैडो लगाना चाहिए। आप चाहें तो स्मोकी शेड्स के बजाय वॉर्म बेरी या न्यूड शेड आईशैडो अपनी आंखों पर लगा सकती हैं।
Coloured Eyeliner
Coloured Eyeliner
  • अगर आपको ब्लैक कलर का आईलाइनर लगाना अच्छा लगता है, तो वसंत ऋतु में थोड़ा अपनी पसंद में बदलाव करें। आप इस मौसम में बोल्ड रेट्रो ब्लू और ब्राइट पर्पल कलर के आई लाइनर्स लगा सकती हैं। यह आपकी आंखों को डिफाइन लुक देंगे। आप चाहें तो आई लाइनर के ऊपर से ग्लिटर भी अप्लाई कर सकती हैं।
Spring Season Makeup tips
  • स्प्रिंग सीज़न में लिपस्टिक का चुनाव थोड़ा ध्यान से करना चाहिए। आप किस तरह के आउटफिट्स पहन रही हैं, उस हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुने। लेकिन कोशिश करे कि आप ब्लश पिंक, पिच और पेस्टल टोन के लिपस्टिक को ही अपने होंठो पर लगाएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...