स्प्रिंग सीज़न में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेकअप लुक्स को करें ट्राई: Actresses Spring Make-up Looks
Actresses Spring Make-up Looks

स्प्रिंग सीज़न में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेकअप लुक्स को करें ट्राई: Actresses Spring Make-up Looks

आज हम आपको अभिनेत्रियों के स्प्रिंग मेकअप लुक्स के बारे में बताने वाले है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

Actresses Spring Make-up Looks: बॉलीवुड अभिनेत्रियों का हर मेकअप लुक काफी खास होता है। खासतौर पर वसंत ऋतु मौसम में फैशन की तरह मेकअप में भी कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। ये मौसम खुद ही इतना ब्राइट होता है कि इस समय आप सॉफ्ट मेकअप भी कर सकते हैं और अगर मन है तो बोल्ड मेकअप भी ट्राई कर सकते है। ऐसे में आज हम आपको अभिनेत्रियों के स्प्रिंग मेकअप लुक्स के बारे में बताने वाले है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

Also read: एक्ने को छुपाने के लिए ऐसे करें परफेक्ट मेकअप: Makeup Tips On Acne

जाह्नवी कपूर को पिंक टोन मेकअप काफी पसंद है। खास तौर पर यह मेकअप गर्मी और स्प्रिंग सीज़न के लिए परफेक्ट है। फोटो में जाह्नवी ने लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक अप्लाई की है। साथ ही उन्होंने सॉफ्ट पिंक कलर की मदद से स्मोकी आईज़ क्रिएट किया है। आप अपने आईमेकअप को बोल्ड दिखाने के लिए मस्कारा लगाना न भूलें। आप चाहें तो चिक्स पर पिंक टोन ब्लश भी अप्लाई कर सकती हैं।

वसंत ऋतु में मेकअप करते समय लाइट कलर्स को प्राथमिकता दी जाती है। यहां तक कि किसी फंक्शन में भी लाइट कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस फोटो में सोनम ने अपने पीच लिप्स और पीच आईशैडो चुना है। इसके साथ ही सॉफ्ट स्ट्रोक लाइनर और मस्कारा आई मेकअप को कंप्लीट कर रहा है। वहीं चीक्स पर सोनम ने पिंक शेड ब्लश का इस्तेमाल किया है। जो देखने में काफी जच रहा है। ऐसे मेकअप के साथ उन्होंने हेवी एक्सेसरीज कैरी किया है। जो लुक को बैलेंस कर रहा है।

इस फोटो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नो मेकअप लुक रखा है।आई मेकअप के लिए मसकारा और लाइट आईशेडो को चुना है। ग्लॉसी न्यूट्रल लिपस्टिक वियर की है। आप चाहें तो लुक को थोड़ा पिंक टोन देने के लिए चिक्स पर ब्लश लगा सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेगा।

Actresses Spring Make-up Looks
Khushi Kapoor

खुशी कपूर का ये सॉफ्ट आई मेकअप हर किसी को पसंद आता है। इस फोटो में खुशी कपूर ने सॉफ्ट स्मोकी आईज लुक क्रिएट किया है, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसके लिए खुशी ने ब्राउन कलर को अपनी आईलिड पर लगाया है और उसे लोअर लैश लाइन के नीचे हल्का स्मज कर दिया है। वहीं, खुशी ने लोअर लैश लाइन पर बेहद पतला काजल लगाया है और मस्कारा के दो कोट से अपनी लैशेज को डिफाइन किया है। आप खुशी का ये मेकअप लुक डे डेट के लिए क्रिएट कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आपको भी खुशी की तरह अपना आई लाइन पतला ही रखना है।

मैटेलिक कलर्स को मेकअप के लिए काफी पसंद किया जाता है। ऐसे आई लुक को क्रिएट करने के लिए आप भी दीपिका पादुकोण की तरह पहले किसी भी कूल टोन वाले बोल्ड कलर आई शैडो को सेटिंग स्प्रे के साथ मिक्स करके आईलाइनर की तरह लगा सकती हैं। इसके बाद आप इस पर बारीक ट्रांसपेरेंट या अपनी आउटफिट से मैचिंग ग्लिटर को विंग आईलाइनर के ऊपर लगा सकती हैं। आप सभी तो ग्लिटर को चिपकाने के लिए ग्लिटर ग्लू की मदद ले सकती हैं। ऐसा मेकअप लुक आपको बिल्कुल स्प्रिंग सीज़न का एहसास कराएगा।