Glowing Skin किसको नहीं चाहिए। सभी चाहते हैं कि उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर बिल्कुल न दिखे। इसके लिए हम हर तरह के उपाय करते हैं। कभी इसके लिए महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो कभी पॉर्लर में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेते हैं। लेकिन फिर भी त्वचा पर इसका कोई खास असर नजर नहीं आता है। इस आर्टिकल में चेहरे को खूबसूरत और जवां रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप अपने चेहरे में बदलाव जरूर महसूस करेंगी।
रात में चेहरे का रखें ख्याल

रात में सोने से पहले कुछ बेसिक स्किन केयर रूटीन होती हैं जिसे हर महिला व लड़की को जरूर फॉलो करना चाहिए।
-अच्छे फेस वॉश से चेहरा धो लें।
-अब स्किन को टोन करें इसके बाद नाइट क्रीम लगा लें।
-आई क्रीम का भी इस्तेमाल करें। रात में गैजेट्स का इस्तेमाल कम करें।
एक्सफोलिएशन के बिना नो ग्लो
हममें से ज्यादातर लोग एक्सफोलिएशन को बिल्कुल गैरजरूरी मानते हैं। जबकि ये भी स्किन के सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। आप चाहें तो घर पर ही एक्सफोलिएशन कर सकती हैं। इसके लिए तो सिर्फ शहद और चीनी ही आपके काम आ जाएंगे। या फिर नींबू के रस में चीनी भी मिला सकती हैं। इससे चेहरे की मसाज कर लें। ऐसा हफ्ते में एक बार तो जरूर करें। आप बाजार में मौजूद स्क्रब भी ले सकती हैं। चेहरे को हफ्ते में एक बार स्क्रब करना बहुत जरूरी है। इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और गंदगी बाहर हो जाती है।
दिनभर में दो बार सफाई-

चेहरे की एक दिन में दो बार सफाई भी बहुत जरूरी है। और ये स्किन को ग्लोइंग बनाकर रखने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे स्किन से एक्सट्रा ऑयल निकल जाता है। ऑयल निकल जाता है तो स्किन पर गंदगी नहीं स्टोर होती है। गंदगी स्टोर न होने से चेहरे पर मुंहासे और दूसरी दिक्कतें भी नहीं होती हैं। क्लीनिंग के बाद चेहरे पर बाकी कोई और प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी अच्छा असर दिखाता है। गंदे चेहरे पर क्रीम या मास्क का सही असर नहीं हो पाता है।
टोनर भी हो स्किन केयर में शामिल-
चेहरे की सफाई और एक्सफोलिएशन से कई दफा स्किन का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है। इस पीएच बैलेंस को सही करने का कम करता है टोनर। बाजार में अच्छे टोनर आराम से मिल जाते हैं। आप अपनी स्किन के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं।
करें दिन में दो बार मॉइश्चराइज-
बाकी हर चीज की तरह दिन में दो बार स्किन मॉइश्चराइजर लगाना भी बहुत जरूरी है। मॉइश्चराइजर की कमी से स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या फिर बहुत ज्यादा ऑयली महसूस हो सकती है। मॉइश्चराइजर की कमी के चलते ही स्किन पर झाइयां, रिंकल और दाग-धब्बे भी नजर आने लगते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि उम्र के निशान मॉइश्चराइजर की कमी के चलते ही नजर आते हैं। इसलिए दिन में दो बार स्किन को मॉइश्चराइज करना बिलकुल न भूलें।
हर मौसम में सनस्क्रीन-

अब ये भी एक समस्या है जो हम लोग ग्लोइंग स्किन से हाथ धो बैठते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए सनस्क्रीन रोज और हर मौसम में लगाना जरूरी होता है। दरअसल यूवी रेज़ आपकी स्किन को बहुत खराब कर सकती हैं। इसकी वजह से ही स्किन कैंसर होने की संभावना भी बढ़ती है। इसलिए रोज सुबह सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
अच्छा खाएं, ग्लोइंग स्किन पाएं-
स्किन को हेल्थी रखने में आपकी डाइट आपका पूरा साथ देती है। अगर आप हेल्थी खाना नहीं खाती हैं तो इसका सीधा असर स्किन पर दिखता है। लेकिन अगर आप हेल्थी खाना खाती हैं तो इसका भी असर स्किन पर नजर आने लगता है। इसलिए हेल्थी खाना ही खाएं, आपको स्किन पर बदलाव खुद ही नजर आने लगेगा। क्या खाएं, चलिए जानते हैं-
- टमाटर
- अखरोट
- मछली
- नींबू
- हरी पत्तेदार सब्जियां
- संतरा
पानी पीएं खूब-
पानी पीने की सलाह कई वजहों से दी जाती है। इसकी एक वजह स्किन का प्यूरिफिकेशन है। ज्यादा पानी पीने से स्किन की अशुद्धियां यूरीन के रास्ते शरीर से निकल जाती हैं। पेट ठीक रहता है वो अलग। एक दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पीने की कोशिश जरूर करें। आपकी स्किन बहुत अच्छे से ग्लो करेगी और असर आपको खुद ही दिखने लगेगा।
नींद भी है जरूरी-
अगर अभी तक आप नींद से समझौता करके सारे काम निपटा लिया करती थीं तो अब ऐसा मत कीजिएगा। क्योंकि हेल्थी स्किन ही नहीं हेल्थी शरीर के लिए भी अच्छी नींद ही सबसे जरूरी होती है। नींद पूरी होगी तो समझिए कि आपकी आधी समस्या ऐसे ही खत्म हो गई। स्किन और नींद का रिश्ता इसके कोलेजन की वजह से बनता है। स्किन का प्रोटीन कोलेजन इसे ताकत देता है। जब आप जरूरत भर नींद पूरी कर लेते हैं तो कोलेजन का उत्पादन बढ़ जाता है और आपको मिलती है मुलायम और ग्लोइंग स्किन।