Kidney Stones Symptoms: किडनी शरीर का बहुत आवश्यक हिस्सा हैं। इनका ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। कई बार किडनी से जुड़ी परेशानी होने पर आपका पूरा स्वास्थ्य उथल पुथल हो जाता है इसलिए आपको किडनी का खास ख्याल रखना होता है। बहुत से लोग आज के समय में किडनी में पथरी होने से परेशान रहते हैं। अगर आप शुरू में ही कुछ संकेतों को पकड़ लेते हैं और वहीं से इलाज करवाना शुरू कर देते हैं तो पत्थर का साइज बड़ा होने से बच जाता है और आप ज्यादा परेशानी में फसने से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं किडनी में पथरी होने के शुरुआती लक्षण जिन्हें आपको बिलकुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
Also read : किडनी स्टोन से जुड़े आम मिथक जिन्हें आपको जानना जरूरी है: Kidney Stones Myth
अधिक दर्द होना
सबसे पहला और मुख्य लक्षण दर्द होना ही होता है। आपको कई बार अचानक से कमर में और पेट में काफी तेज दर्द महसूस होना शुरू हो जायेगा। कई बार इस दर्द को बहुत सारे लोग सहन भी नहीं कर पाते है यह दर्द इस हद तक बढ़ जाता है।
शरीर की एक साइड में दर्द
आपको कई बार शरीर के एक साइड में दर्द महसूस होता है। यह दर्द अक्सर रिब्स और हिप्स के बीच होता है। कई बार यह दर्द लगातार होता है तो कई बार कुछ समय बाद फिर से शुरू होने लगता है।
पेशाब करने में मुश्किल
यूरिनरी ट्रैक्ट में बड़े पत्थर होने की वजह से आपको पेशाब करने में भी काफी तकलीफ महसूस हो सकती है। इस समय आप को दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है।
पेशाब में खून आना
कई बार आपके पेशाब में गुलाबी, लाल या ब्राउन रंग देखने को मिल सकता है। यह भी पथरी का एक चेतावनी संकेत हो सकता है। इन रंग के साथ साथ आपको पेशाब करने के दौरान इरीटेशन भी हो सकती है।
मितली या उल्टी आना
दर्द और पेशाब में तकलीफ होने के लक्षणों के साथ साथ आप को कभी कभी मितली आना या फिर उल्टी होने जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं जो कभी कभार काफी गंभीर भी हो जाते हैं।
