इन 5 गंभीर समस्याओं की वजह से स्किन पर पड़ते हैं नीले निशान, समय रहते हो जाएं सतर्क: Bruises on Body
Bruises on Body

इन 5 गंभीर समस्याओं की वजह से स्किन पर पड़ते हैं नीले निशान, समय रहते हो जाएं सतर्क

Bruises On Body : स्किन पर नीले निशान पड़ने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

Bruises on Body : स्किन पर जब भी हमें नीला निशान नजर आता है, तो हम इसे अक्सर चोट का निशान समझ बैठते हैं। लेकिन असल में कई बार ये किसी बीमारी या फिर शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है। इसलिए शरीर पर अगर बिना कारण स्किन पर नीले निशान नजर आए, तो इस स्थिति में तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। इस लेख में हम आपको स्किन पर नीले निशान पड़ने की कुछ मुख्य वजहों के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं स्किन पर नीले निशान पड़ने की क्या वजह होती हैं?

Also read : लिवर में सूजन होने पर अपनाएं ये आसान से घरेलू नुस्खे: Liver Swelling

Bruises on Body
agings

स्किन पर नीले निशान पड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें बढ़ती उम्र प्रमुख हैं। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ स्किन की लेयर पतली होने लगती है और फैट भी कम होने लगती है। ऐसे में स्किन से वेन्स नजर आने लगते हैं। ऐसे में स्किन का रंग हल्का-हल्का नीला नजर आता है।

शरीर में विटामिन के की कमी होने पर स्किन पर नीले-नीले निशान नजर आ सकते हैं। दरअसल, जब हमारे शरीर में विटामिन के की कमी होती है, तो इसकी वजह से शरीर में घाव जल्दी जल्दी होने लगते हैं। इसकी वजह से स्किन का रंग नीला नजर आ सकता है। ऐसे में शरीर में विटामिन के की कमी को दूर करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर स्किन पर नीले रंग के निशान नजर आते हैं। इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो इसकी वजह से गंभीर स्थिति हो सकती है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को दूर करने के लिए आप कुछ हेल्दी पदार्थ जैसे- हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

blood platlets
blood platlets

किसी तरह के ब्लड डिसऑर्डर की वजह से भी स्किन का रंग नीला नजर आ सकता है। इसमें हीमोफिलिया की समस्‍या प्रमुख है। इस स्थिति में स्किन पर ब्लड क्लॉट नजर आता है। साथ ही धीरे-धीरे ब्लॉट क्लॉट की जगह स्किन पर नीले रंग का निशान हो सकता है। अगर आपकी स्किन पर भी नीले निशान नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में स्किन पर नीले रंग का निशान नजर आ सकता है। अगर आप पर्याप्त रूप से विटामिन सी युक्त आहार का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर विटामिन सी सप्लीमेंट्स लें। इससे आपकी स्थिति में काफी सुधार आ सकता है।

Vitamin C
Vitamin C

स्किन पर नीले निशान पड़ने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। ऐसे में इसके सही कारणों को जानने के लिए अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। साथ ही अपना मेडिकल चेकअप कराएं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...