Overview:नेल एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों को ध्यान में रखना है बहुत ही ज्यादा जरूरी : nail extension
आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं की नेल एक्सटेंशन करवाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
Nail Extension: आज के समय में हर कोई फैशन को फॉलो करना बहुत ही ज्यादा जरूरी समझता है। ऐसे में बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो नेल एक्सटेंशन जरूर करवाते हैं परंतु क्या आप जानते हैं नेल एक्सटेंशन करवाते समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। कई बार खूबसूरती की वजह से लोग नेल एक्सटेंशन तो करवा लेते हैं परंतु बाद में उन्हें बहुत ही सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज के आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं की नेल एक्सटेंशन करवाते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
Also read : नेल एक्सटेंशन के बाद डैमेज नेल्स को ठीक करने के टिप्स
हमेशा लाइट कलर करवाएं

कई बार ऐसा होता है कि हम नेल एक्सटेंशन करवाते समय डार्क कलर का चुनाव कर लेते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। हमें अपनी स्किन कलर के अनुसार ही कलर का चुनाव करना चाहिए। इससे हमारे हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं। इससे आपके नेल हर तरह के कपड़ों पर भी सूट करते हैं और यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत भी लगते हैं।
हमेशा साइज का ध्यान रखें

अक्सर लोग खूबसूरत हाथ दिखाने के लिए नेल एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कई लोग नेल की साइज को बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन करवाते हैं। नेल एक्सटेंशन आपके हाथों पर ज्यादा से ज्यादा एक महीने तक ही रहता है। नेल एक्सटेंशन करवाते समय हमें नेल के साइज का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप घर का काम करते हैं या फिर नौकरी करते हैं तो आपको ज्यादा लंबे नेल एक्सटेंशन का चुनाव नहीं करना चाहिए। इसके जरिए आपके हाथ तो खूबसूरत लग सकते हैं लेकिन आपको काम करने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बार-बार एक्सटेंशन नहीं करवाना चाहिए

अगर आप बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाते हैं तो इससे आपके नेचुरल नेल्स खराब हो जाते हैं। एक्सटेंशन करवाना सही होता है परंतु एक बार ही एक्सटेंशन करवाना चाहिए तुरंत दूसरी बार नहीं करवाएं। दूसरी बार के लिए आपको थोड़ा समय लेना जरूरी होता है। इसके बाद ही आप नेल एक्सटेंशन करवाएं नहीं तो आपके नेल्स खराब हो सकते हैं।
नेल्स पर चोट ना लगने दे

नेल एक्सटेंशन करवाने के लिए नकली नाखून को ग्लू की मदद से चिपकाए जाते है। ऐसे में अगर आप नाखून लगाने के बाद बर्तन धोते हैं या कपड़े धोते हैं तो आपको नेल एक्सटेंशन नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि अगर आपको गलती से भी नेल्स पर चोट लग जाती है तो बहुत ही ज्यादा दर्द होता है। कई बार तो नाखून से खून भी आने लगता है।
नाखून पर क्यूटिकल तेल का करें इस्तेमाल

नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आपको अपने नेल्स का काफी ध्यान रखना होता है। आपको डेली क्यूटिकल तेल का इस्तेमाल अपने नाखून पर करना चाहिए। इससे आपके नेल्स ड्राई नहीं होते हैं। अगर आप क्यूटिकल तेल समय पर नहीं लगाते हैं तो इससे ड्राइनेस की समस्या बनने लगती है।
जब हम नेल एक्सटेंशन करवाते हैं तो उनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, नहीं तो बहुत सारी समस्या हमारे सामने खड़ी हो जाती है और हमारे नेचुरल नेल्स भी खराब होने लगते हैं। इसीलिए जरूरी है कि नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद उनका पूरा से पूरा ध्यान रखें।
