घर बैठे नेल एक्सटेंशन को हटाना है तो इन बातों को रखें जरूर ध्यान: Remove Nail Extension
Remove Nail Extension

घर बैठे नेल एक्सटेंशन को हटाना है तो इन बातों को रखे जरूर ध्यान : nail extension removing tips

अगर आप घर पर नेल एक्सटेंशन हटा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है तभी आप अपने नाखून आसानी से निकाल सकते हैं।

Remove Nail Extension: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उनके नाखून बहुत ही ज्यादा सुंदर हो जिसके लिए वह नेल एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर लोग नेल एक्सटेंशन करवाते हैं जिसकी वजह से हाथों की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। परंतु जब इनको निकालने की बारी आती है तो हमें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में बहुत सारी लड़कियां ऐसी होती है जो घर पर ही नेल एक्सटेंशन को निकालने की कोशिश करती है। लेकिन आपको इस गलती को बिल्कुल भी नहीं करना है क्योंकि इसके जरिए आपके नाखूनों को और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसीलिए अगर आप घर पर नेल एक्सटेंशन हटा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है तभी आप अपने नाखून आसानी से निकाल सकते हैं।

Also read : जानिए किस तरह से बिना कटे नाखून को रख सकते हैं क्लीन

सबसे पहले नेल फाइलर का करें इस्तेमाल

Remove Nail Extension
nail filler

नेल एक्सटेंशन को हटाने के लिए आप नेल फाइलर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके जरिए आप अपने नाखून आसानी से निकाल सकते हैं। तो सबसे पहले आप अपने नेल्स को फाइल करें। अब साइड में धीरे-धीरे उन्हें हटाने की कोशिश करें परंतु आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि इन्हें हटाने से पहले गर्म पानी में हाथ डालकर अपने नाखून को नरम कर लेना है। इससे नाखून आसानी से निकल जाते हैं फिर हल्के हाथों से इन्हें बाहर निकलना है इस तरीके से आप अपने नेल एक्सटेंशन को हटा सकते हैं।

नेल क्लिपर का कर सकते हैं इस्तेमाल

nail clipper
nail clipper

नेल एक्सटेंशन तभी तक अच्छे लगते हैं जब तक वह शेप में रहते है। जब हमारे असली मतलब नेचरली नाखून बढ़ने लगते हैं तब वह खराब होने लगते हैं। ऐसे में जरूरत होती है कि आप नेल क्लिपर का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले आप अपने नाखूनों पर नेल क्लिप को लगाएं। अब इन्हें धीरे-धीरे हटाने की कोशिश करें परंतु इस बात का ध्यान रखें की सबसे पहले किनारा बाहर आए फिर बीच का नाखून निकले। अगर आप इस तरह से नाखून हटाने का प्रयास करते हैं तो नेल एक्सटेंशन आसानी से निकल जाते हैं।

इन बातों को रखें ध्यान

nail extension removing tips
nail extension removing tips
  • नेल एक्सटेंशन को हटाते समय अगर आपके नाखून में दर्द या फिर जलन हो रही है तो इसे तुरंत नहीं हटना चाहिए जब आपके नाखून का दर्द कम हो जाए तो आप दोबारा से प्रयत्न कर सकते हैं।
  • नेल एक्सटेंशन तभी हटाने चाहिए जब आपके नाखून पर किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी हो, नहीं तो आप बाहर जाकर या फिर पार्लर में जाकर नाखून निकलवा सकते हैं।
  • नेल एक्सटेंशन को कभी भी ज्यादा खींचकर निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए इससे आपके नाखूनों को नुकसान हो सकता है।
  • इन बातों को आपको जरूर ध्यान में रखना चाहिए अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो आपको नेल एक्सटेंशन हटाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है।

अगर आपके पास समय नहीं है और आप घर पर नेल एक्सटेंशन हटाना चाहते हैं तो इसके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। नहीं तो फिर आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि इसके जरिए आपके नेचरली नेल खराब हो सकते हैं। इसीलिए प्रयत्न करें कि ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह ले या फिर पार्लर में जाकर अपने नेल एक्सटेंशन को हटाए।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...