Color of The Year 2024: अगर आप एक फैशन फ्रीक हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि साल 2024 का कलर कौन सा रहने वाला है। यानी कि ग्लोबल लेवल पर कौन सा कलर होगा आउट और कौन सा होगा इन। तो आपको बता दें कि पैनटोन हर साल कलर ऑफ द ईयर की घोषणा करता है। इस बार के कलर ऑफ द ईयर की बात करें तो वह पीच फज है। यह पिंक और ऑरेंज का एक बहुत ही खूबसूरत शेड है। साल 2023 का रंग वीवा मेंजेंटा था जिसे कंपनी ने पावरफुल और एम्पावरिंग के तौर पर परिभाषित किया था। इस बार के रंग की बात करें तो यह केयर, शेयर और सपोर्ट का संदेश देता है।
ट्रेंड होता है सैट
साल 2000 से पैनटोन ने कलर ऑफ द ईयर चुनने की परंपरा शुरु की। पहले कलर की बात करें तो वह सेरुलियन ब्लू था। आज के समय में देखें तो पेंटॉन कलर ऑफ द ईयर के बहुत मायने हैं। यह एक ट्रेंड सैटर का काम करता है। जिसका इंतजार डिजाइनर करते हैं। हर साल जो भी कलर घोषित होता है वह फैशन से लेकर लाइफस्टाइल हर एक जगह देखने को मिलता है। जैसे- मेकअप और कॉस्मेटिक्स में, इंटीरियर डेकोरेशन में और बाजार में मिलने वाली लगभग हर छोटी-बड़ी सभी चीजों में। और तो और इस रंग के फुटवेयर, नेल पेंट, एक्सेसरीज जैसे- स्कार्फ, बेल्ट, वियरेबल गैजेट्स भी इसमें शामिल होते हैं। तो बस अगर आपको भी ट्रेंड के अनुसार चलना है तो इस साल अपनी जिंदगी का हिस्सा पीच फज को बनाएं।
Read Also: लैवेंडर कलर के आउटफिट मानसून सीज़न में लगते हैं स्टाइलिश: Lavender Color Outfits
अपनी सौम्यता के कारण पसंद किया जाता है यह रंग
हालांकि इस बार यह कलर ऑफ द ईयर है तो फैशन की दुनिया आपको इस रंग में रंगी नजर आएगी। लेकिन पीच फज एक ऐसा रंग है जो कहीं न कहीं हम सभी की वॉर्ड रोब में शामिल है। बाॅलीवुड एक्टर को देखें तो चाहे वो करीना कपूर खान हों, आलिया भट्ट हों या खुशी कपूर बहुत बार इन्हें हमने पीच कलर के आउटफिट में देखा है। तो बस आप भी इस साल इस रंग को अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।
