लैवेंडर कलर के आउटफिट मानसून सीज़न में लगते हैं स्टाइलिश: Lavender Color Outfits
Lavender Color Outfits

मानसून में ट्राई करें लैवेंडर कलर के आउटफिट

लैवेंडर कलर मानसून सीजन के लिए बेस्ट कलर होता है। अक्सर महिलाएं इसे कम पहनना पसंद करती हैं।

Lavender Color Outfits: आज के समय में मौसम बदलने के साथ-साथ फैशन का ट्रेंड भी बदलना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप भी अपने आउटफिट कलर को अपडेट कर सकते हैं और फैशनेबल नजर आ सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं मानसून का सीजन शुरू हो गया है। इसके लिए आपको यह जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि कौन से कलर के आउटफिट पहनकर आप स्टाइलिश लग सकते हैं। वैसे लैवंडर कलर मानसून सीजन के लिए बेस्ट कलर होता है। अक्सर महिलाएं इसे कम पहनना पसंद करती हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि इसमें स्किन टोन डार्क नजर आती है।

अगर आपका त्वचा का रंग साफ है, तो आपके ऊपर यह कलर काफी अच्छा लग सकता है। इसीलिए इस कलर के अलग-अलग आउटफिट जरूर ट्राई करें।

लैवेंडर कलर की साड़ी लगती है बेहद खूबसूरत

Lavender Color Outfits
Lavender color saree

अधिकतर साड़ी पहनने का शौक हर महिला को होता है। ऐसे में आप लैवेंडर कलर की साड़ी भी ट्राई कर सकते हैं। वह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस कलर में आपको बहुत सारे पैटर्न और डिजाइन साड़ी के देखने को मिल जाते हैं। इसे आप अलग-अलग कलर के ब्लाउज के साथ कंट्रास्ट करके भी पहन सकते हैं। लैवेंडर कलर की साड़ी के साथ आप ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रीन शेड के कलर के ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। वह देखने में बहुत ही स्टाइलिश दिखते हैं और पहनने में उतने ही क्लासी भी होते हैं। साड़ी के साथ सबसे ज्यादा ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी अच्छी लगती है एक बार आप जरूर ट्राई करें।

लैवेंडर कलर की ड्रेस देती है स्टाइलिश लुक

Lavender color dresses
Lavender color dresses

आप अलग-अलग कलर की ड्रेस स्टाइल करना बेहद पसंद करते होंगे लेकिन इस मानसून सीजन में आप लैवेंडर कलर की ड्रेस एक बार जरूर स्टाइल करके देखें। इसमें आप बेहद खूबसूरत नजर आने वाले हैं। इस ड्रेस में आप अलग अलग पैटर्न खरीद सकते हैं जैसे कि आपको फ्लोरल प्रिंट, प्लेन प्रिंट, जीक जैक पेटर्न इत्यादि तरीके के पैटर्न देखने को मिल जाते हैं। इसी के साथ स्नीकर्स और सिंपल चैन नेकपीस भी आप स्टाइल कर सकते हैं। इस तरीके से आप का मानसून लुक रेडी हो जाता है और दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी लगता है।

लैवेंडर कलर के सूट दिखते हैं क्लासी

classy lavender color suit
classy lavender color suit

अगर आप सूट पहनने के शौकीन है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लैवंडर कलर में अलग-अलग डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे। इन्हें आप मानसून सीजन में स्टाइल कर सकते हैं। हालांकि यह कलर बहुत ही सिंपल होता है लेकिन एकदम क्लासी लुक देता है। इसमें आप अनारकली सूट, पैंट सूट या फिर प्लाजो सेट सूट इत्यादि खरीद सकते हैं। इसमें बहुत सारे ऑप्शन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाते हैं।