नींबू और जीरे का पानी
जीरा और नींबू के अपने अपने फायदे हैं। जैसे जीरा शरीर में हमारे द्वारा ग्रहण की गयी वसा को शरीर में एब्जॉर्ब नहीं होने देता और गुनगुने पानी में नींबू शरीर में जमी हुयी चर्बी को कम करता है। जिस कारण आपका मोटापा आसानी से कम हो जाता है। आइए जाने इसे कैसे घर पर बनाया जाए:
सामग्री:
-
एक चम्मच जीरा
-
एक कप पानी
-
आधा चम्मच नींबू का रस
विधि:
-
रात भर एक कप पानी में एक चम्मच जीरा को भिगोकर रख दें।
-
सुबह जीरा पानी में नींबू का रस मिलाएं और पानी को छानकर पी लें।
2. जीरा पानी और दालचीनी
जीरा और दालचीनी का मिश्रण एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा तो बॉडी की फैट सेल्स को जल्दी एब्जॉर्ब नहीं करेगा, जिससे वजन तेजी से कम होगा।
सामग्री:
-
एक चम्मच जीरा
-
एक कप पानी
-
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
विधि:
-
रात भर एक कप पानी में दो चम्मच जीरा को भिगोकर रख दें।
-
सुबह जीरा पानी में दालचीनी पाउडर मिलाएं और पांच मिनट के लिए उबाल लें।
-
पानी को दो-तीन मिनट ठंडा होने के लिए रखें और बाद में छानकर पी लें।
वजन कम करने के लिए इसे कब पिए?
-
एक कप जीरा पानी सुबह खाली पेट लें।
-
दूसरा कप दोपहर के खाने से 20 मिनट पहले लें।
-
तीसरा कप रात के भोजन से 20 मिनट पहले लें।
जीरे से वेट लॉस कैसे करें और जीरे का उपयोग जानने के बाद आगे जानिए ध्यान देने योग्य बातें।
ध्यान रहे-
जीरा मोटापे को तेजी से कम करता है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन से कई समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे –
-
डकारें आना
-
पेट में जलन
-
लो ब्लड शुगर आदि
-
डायरिया
ये लोग न पिए जीरे का पानी-
जीरा एक मसाला है, जिसका अत्यधिक सेवन करने से एलर्जी के साथ गर्भपात का कारण भी बन सकता है। गर्भावस्था के दौरान जीरे का पानी सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके साथ ही अगर आपको नियमित सेवन के दौरान कुछ दुष्प्रभाव नजर आते हैं, तो इसका सेवन बंद करें और डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
ये भी पढ़े-
बड़े काम के हैं नींबू के ये घरेलू नुुस्खें
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
