टी वी की सबसे चर्चित शादी 

हाल ही में विबाशा बसु ने भी एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी जो काफी ट्रेंडिंग रही लेकिन दर्शकों ,मीडिया ,इंडस्ट्री के बाकि लोगो का जो प्यार और चाव दिव्यांका की शादी के लिए देखा गया वैसा अभी तक किसी और के लिए नहीं देखा गया है। 

 

दिव्यांका रही बिलकुल आम दुल्हनों की तरह 

तस्वीरो में देखे तो हल्दी की रस्म हो ,मेहँदी की या संगीत की ,दिव्यांका का चेहरे की रौनक बिलकुल वैसी ही थी जैसे एक आम दुल्हन की होती है। मुस्कराहट है कि बस छलके जा रही है और वो उसे बाहर आने से रोकती हुयी एकदम शरमाई सी नज़र आई। जब संगीत हुआ तो विवेक और दिव्यांका के डांस में दोनों के बीच का बेइंतहा प्यार साफ़ झलक रहा था। दिव्यांका ने अपनी शादी के हर पल को एक आम दुल्हन की तरह जिया। उन्होंने अपना स्टारडम अपनी शादी पर हावी होने नहीं दिया। 

 

इस कोलाज में देखें एक नजर में दिव्यांका की शादी 

 

 

 

 

दिव्यांका व विवेक का शादी जोड़ा 

बात करे अगर उनके कॉस्ट्यूम्स की तो वाकई लाजवाब थे। दिव्यांका ने कहा कि उन्होंने अपना लहंगा खुद डिज़ाइन किया था और विवेक की शेरवानी ”टीसा” से डिज़ाइन करवाई गयी थी। शादी वाले दिन के लिए दिव्यांका ने लाल रंग का ही लंहगा बनवाया जो कि हर भारतीय दुल्हन की पहली पसंद होता है। विवेक भी क्रीम कलर शेरवानी और मैरून दुप्पटा में एकदम राजकुमार लग रहे थे। कुल मिलाकर कहे तो एक राजकुमार अपनी राजकुमारी को लेने आया हो दिव्यांका और विवेक कुछ ऐसे ही नज़र आ रहे थे। 

दिव्यांका की शादी के वेन्यू-
विवेक और दिव्यांका का प्रीवेडिंग शूट हो ,हल्दी-मेहँदी रस्म ,संगीत ,शादी ,रिसेप्शन सभी जगह उनकी टीम ने लाजवाब काम किया और  सभी वेन्यू को कुछ इस तरह सजाया कि वो सारी सजावट दूल्हा- दुलहन के खूबसूरती में चार चाँद लगा रही थी। सारी सजावट बिलकुल अलग हटकर थी। खुद दिव्यांका और विवेक ने भी सारे इंतजाम की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे मैनेजर्स हमारे सोल्जर्स है।
 
 
 
दूल्हा- दुल्हन जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होनें क्या कहा देखें इस वीडियो में –

 

 

 

 

ये भी पढ़े-

बेवज़ह मैं फिल्म में एक्सपोज नहीं करुँगी-टीवी स्टार समीक्षा

पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है सलमान की ‘सुल्तान’

सुपर डांसर में शिल्पा शेट्टी के साथ होंगे गीता कपूर और अनुराग बासू

अपने घर की लेडी डॉन मैं ही हूँ-उर्वशी शर्मा

अलौकिक शक्तियों के स्वामी थे बाबा नीम करौली

सरदर्द से निजात पाने के प्राकृतिक तरीके

गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे रिम्मी के काजल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।