Are Divyanka Tripathi and Vivek dahiya getting divorced after 9 years of marriage
Are Divyanka Tripathi and Vivek dahiya getting divorced after 9 years of marriage

Overview: क्या शादी के 9 साल बाद तलाक ले रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक?

Are Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Getting Divorced: इन दिनों टीवी के एक और कपल के बीच तलाक की खबरें आ रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी के 9 सालों बाद अलग होने वाले हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अब अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में उन्होंने खुलासा किया है कि ये सब केवल अफवाहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी कपल इस बारे में सुनता है, तो इसे मजाक में ही उड़ा देता है। 

Divyanka and Vivek Divorce: इन दिनों टीवी के एक और कपल के बीच तलाक की खबरें आ रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी के 9 सालों बाद अलग होने वाले हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अब अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में उन्होंने खुलासा किया है कि ये सब केवल अफवाहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी कपल इस बारे में सुनता है, तो इसे मजाक में ही उड़ा देता है। 

विवेक दहिया ने किया खुलासा 

एबीपी न्यूज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विवेक कहते हैं, “बहुत मजा आ रहे है। मैं और दिव्यांका, हम लोग परेशान हो चुके हैं ये सब सुन के। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे ये सब अभी और लंबा होगा, तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे। हम इन चीजों से एंटरटेन हो रहे हैं। मैं भी यूट्यूब पर व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सब कुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे, तो लोग आएंगे और उसको देखेंगे लेकिन, उसमें कुछ होता नहीं है। कुछ भी हो, लेकिन जो सच नहीं है, उसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए।” 

कैसे हुई विवेक और दिव्यांका की मुलाकात 

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात बहुत ही फिल्मी है। दोनों एक सीरियल के सेट पर मिले थे। इनकी मुलाकात पहली बार ये है मोहब्बतें के सेट पर ही हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। 8 जुलाई, 2016 को कपल ने शादी की थी। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2006 में ड्रामा बनू मैं तेरी दुल्हन से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

वहीं, विवेक की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी शो आशिकी से की थी। इसी शो से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें कई शोज में देखा गया। इसके बाद, कपल के तौर पर इन दोनों को साल 2017 में डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 में देखा गया था। जहां इन दोनों ने शो में जीत हासिल की थी। 

दिव्यांका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दिव्यांका ने बिरसा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज द मैजिक ऑफ शिरी में अपनी एक्टिंग के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस ने इस सीरीज में बहुत बेहतरीन काम किया। इस 10 एपिसोड वाली सीरीज में दिव्यांका ने शिरी नाम की एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया था। शिरी जादूगर बनने की इच्छा रखती थी। इस सीरीज में दिव्यांका के अलावा जावेद जाफ़री, नमित दास, दर्शन जरीवाला, निशांक वर्मा और परमीत सेठी जैसे कई बड़े कलाकार साथ नजर आए। बता दें कि द मैजिक ऑफ शिरी का प्रीमियर 14 नवंबर, 2018 को जियो सिनेमा पर हुआ था। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...