Celebrity Blouse Design: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी खुद जितनी खूबसूरत हैं, वह उतने ही प्यारे ब्लाउज भी पहनती हैं। फिर चाहे आपको लहंगा पहनना हो या साड़ी, दिव्यांका त्रिपाठी के ब्लाउज आपको जरूर पसंद आएंगे। इनकी खासियत यह भी है कि इन्हें आसानी से टेलर से बनवाया भी जा सकता है। आइए आज इस आर्टिकल में हम दिव्यांका त्रिपाठी के 6 ब्लाउज डिजाइन देखते हैं।
फुल स्लीव एम्ब्रॉइडर्ड ब्लाउज
दिव्यांका का यह ब्लाउज फुल स्लीव में होने के साथ एम्ब्रॉइडरी वर्क वाला है। यह काफी खूबसूरत है और चूंकि यह ब्लैक कलर में है तो इसकी खूबसूरती और बढ़ गई है। दिव्यांका ने इसे प्लेन रफ़ल वाली साड़ी के साथ पहना है, जो इसका परफेक्ट मैच है। आप इस तरह के ब्लाउज को किसी भी कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं क्योंकि इस पर मल्टी कलर थ्रेड एम्ब्रॉइडरी है।
पफ स्लीव ब्लाउज
दिव्यांका का यह पफ स्लीव ब्लाउज मरून कलर में है, जिस पर बारीक फूलों की कढ़ाई है। यह एक हाफ स्लीव ब्लाउज है, जिसे दिव्यांका ने यलो व्हाइट कलर की साड़ी के साथ पहना है। यह कॉम्बो गर्मियों के लिहाज से परफेक्ट है। आप इस तरह के ब्लाउज को किसी भी सॉफ्ट फैब्रिक में बनवा सकती हैं। वैसे यह जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक के साथ ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
वेलवेट ब्लाउज
वेलवेट ब्लाउज रिच और रीगल लुक देता है, इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। यूं तो दिव्यांका ने इस वेलवेट ब्लाउज को मैचिंग कलर की साड़ी के साथ पेयर किया है लेकिन आप इस तरह के ब्लाउज को सिल्क या किसी भी अन्य हेवी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस पर रॉयल लुक वाली एम्ब्रॉइडरी भी है, जिसकी वजह से यह साड़ी और ब्लाउज का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर दिख रहा है।
एब्सट्रैक्ट स्लीव ब्लाउज
दिव्यांका का यह यलो ब्लाउज इस तरह से हटके है कि इसकी स्लीव्स डिफरेंट हैं। इस ब्लाउज पर खूबसूरत और सटल एम्ब्रॉइडरी और जरी वर्क है, जिसकी वजह से यह ब्लाउज रीगल लुक देते हुए भी सोबर दिख रहा है। दिव्यांका ने इसे यलो कलर की फ्लोरल साड़ी के साथ पेयर किया है। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी और लहंगा दोनों के साथ पेयर कर सकती हैं। यह काफी खूबसूरत दिखेगा।
इन्फिनिटी ब्लाउज
इन्फिनिटी ब्लाउज को आलिया भट्ट ने फ़ेमस कर दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने उसी पैटर्न का ब्लाउज यहां पहना है, बस यह फ्रन्ट बटन के साथ है। यह रानी पिंक कलर का ब्लाउज है, जिस पर खूबसूरत जरदोज़ी वर्क किया गया है। दिव्यांका ने इसे मैचिंग रानी पिंक कलर के लहंगा के साथ पेयर किया है। आप इसे साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहन सकती हैं, रिच और रीगल लुक पाने के लिए यह ब्लाउज सही है।
प्लेन ब्लैक ब्लाउज
हम कई बार यह कह और सुन चुके हैं कि एक प्लेन ब्लैक ब्लाउज सबके पास होना चाहिए और दिव्यांका का यह साड़ी ब्लाउज लुक फिर से इस बात को प्रूव कर रहा है। यह भले ही सोबर और सिम्पल ब्लाउज है लेकिन गोल्डन कलर की साड़ी के साथ यह सटल लुक दे रहा है।
