Divyanka Story: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। वह हमेशा ही किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। दिव्यांका ने अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है और भोपाल से निकली हुई इस लड़की ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है।
Divyanka Story:छोटे पर्दे पर पहुंची एमपी की लड़की
भोपाल के मध्य प्रदेश में 14 दिसंबर 1984 को दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म हुआ था उनके पिता फार्मासिस्ट है और मां हाउसवाइफ है उनका एक भाई है जो पायलट है। टेलीविजन इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल करने के लिए एक्ट्रेस को काफी पापड़ बेलने पड़े और अपने शुरुआती दिनों में वह पिता के साथ भोपाल से मुंबई तक बस का सफर करती थी और ऑडिशन दिया करती थी।
बचपन से था एक्टिंग का शौक
दिव्यांका त्रिपाठी को अपने बचपन से ही ड्रामा और प्लेज में हिस्सा लेने का शौक था और भोपाल में अगर कोई ऐसा इवेंट होता था तो वह उसका हिस्सा जरूर बनती थी। उनकी पहली जॉब ऑल इंडिया रेडियो में एंकर के तौर पर थी जिसके उन्हें 800 रुपए मिला करते थे। साल 2003 में वह मिस भोपाल बनी और 2004 में उन्हें ज़ी सिने स्टार्स की खोज हंट शो का विनर घोषित किया गया।
ऐसे शुरू हुआ करियर
2006 में एक्ट्रेस को बनू मैं तेरी दुल्हन में विद्या के रूप में देखा गया और देखते ही देखते वह लोगों की पसंदीदा बन गई। हालांकि, उन्हें इतनी तो नहीं मिली लेकिन इसके बाद उन्हें 2009 में इंतजार नामक सीरियल में देखा गया जिसमें उन्होंने राधिका और मीरा की भूमिका निभाई थी।
इसके बाद उन्हें मिस्टर एंड मिसेज शर्मा, अदालत, तेरी मेरी लव स्टोरी समेत रामायण जैसे सीरियल में देखा गया। साल 2014 में वह यह है मोहब्बतें में नजर आई और डॉक्टर इशिता भल्ला के इस रोल ने उन्हें देश भर में पहचान दिलाई। उनके इस कैरेक्टर का जादू लोगों के सिर पर ऐसा चढ़ा कि आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम की जगह इशिता भल्ला के नाम से पहचानते हैं।
ब्रेकअप ने तोड़ा दिल
इधर दिव्यांका अपने करियर के बेहतरीन मुकाम को हासिल कर रही थी और दूसरी और उनकी पर्सनल लाइफ में वह शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थी। दोनों ने 8 सालों तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन अचानक ही इनकी राहें जुदा हो गई और किसी को नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ था।
दोनों की मुलाकात बनू मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी। पहले इनके बीच नहीं बनती थी लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती हुई और यह प्यार में पड़ गए। एक्ट्रेस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थी और शरद शादी के नाम पर घबराया करते थे और कई इंटरव्यू में उन्हें खुद इस बारे में बात करते हुए देखा गया कि उन्होंने रिश्ते को अहमियत नहीं दी और जब उन्हें यह समझ आया तब देर हो चुकी थी।
विवेक दहिया से की शादी
शरद से ब्रेकअप होने के बाद दिव्यांका बहुत बुरा महसूस कर रही थी और उन्होंने यह सोचा नहीं था कि वह फिर से प्यार कर पाएंगी। लेकिन ऊपर वाले ने उनकी जिंदगी के लिए कुछ और ही डिसाइड कर रखा था। मुश्किल समय में उनकी मुलाकात विवेक से हुई और दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। विवेक ने हर समय में एक्ट्रेस को पूरा सपोर्ट किया।
दोनों यह है मोहब्बतें में साथ काम कर चुके हैं और उसी वक्त दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी थी। लेकिन दोनों ने हमेशा इस पर चुप्पी बनाए रखें और कहा कि हम रिलेशनशिप या डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।
2015 में मिला प्रपोजल
एक दूसरे के साथ काम करने के बाद विवेक और एक्ट्रेस में एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ने लगी और यह एक दूसरे को पसंद कर बैठे। इसके बाद साल 2015 में विवेक ने डिसाइड कर लिया था कि अब वह दिव्यांका को प्रपोज करने वाले हैं और उन्होंने एक्ट्रेस के बर्थडे वाले दिन यह सब करने का प्लान बनाया।
इस दौरान वह एक्ट्रेस के पेरेंट्स मिलने के लिए बेंगलुरु गए और यह पहली बार था जब वह उनके माता-पिता से मिल रहे थे और उन्होंने पेरेंट्स के सामने ही एक्ट्रेस को प्रपोज कर दिया।
खास अंदाज में किया प्रपोज
एक्ट्रेस का बर्थडे था और जैसे ही वो केक कट करने वाली थी तभी उनका ध्यान गया कि सामने खड़े विवेक की शर्ट पर लिखा हुआ है दिव्यांका मुझसे शादी कर लो, इस तरह से ये रिलेशन में आए।
2016 में की शादी
साल 2016 में टीवी का यह पॉपुलर और क्यूट कपल शादी के बंधन में बंध गया और उसके बाद से आज तक पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर हर समय इन्हें एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस कई बार विवेक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
