सर्दियों में बालों पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, बेजान हेयर से मिलेगा छुटकारा
Aloe Vera for Winter Hair Problems : बालों में होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। यह सर्दियों के दिनों में होने वाली डैंड्रफ की परेशानी को कम करता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?
Aloe Vera for Hair: एलोवेरा स्किन से लेकर शरीर से कई अंगों में होने वाली परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। अधिकतर मामलों में एलोवेरा का प्रयोग स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा आपके बालों के लिए भी बेस्ट हो सकता है। जी हां, एलोवेरा की मदद से बालों को सॉफ्ट करने में मदद मिलती है। मुख्य रूप से सर्दियों के दौरान स्कैल्प में होने वाली खुजली, ड्राईनेस, डैंड्रफ की परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। यह बालों की इन परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं बालों की परेशानी को दूर करने के लिए किस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल?
Also read : बालों के लिए इस तरह फायदेमंद है लौंग का पानी
बालों में लगाएं नींबू और एलोवेरा हेयर मास्क

डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने के लिए बालों में एलोवेरा और नींबू का हेयर पैक लगाएं। इस खास हेयर पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पैक को अपने स्कैल्प पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। इससे डैंड्रफ की परेशानी को कुछ ही दिनों में दूर किया जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में दो बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें।
एलोवेरा और दही का हेयर मास्क

डैंड्रफ की परेशानी को कम करने के लिए एलोवेरा और दही का हेयर मास्क बालों के लिए फायदेमंंद होता है। दही में मौजूद गुण डैंड्रफ की परेशानी को दूर कर सकता है। वहीं, एलोवेरा आपके बालों को सॉफ्ट बनाए रख सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कटोरी लें, इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच करीब दही मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। करीब 15 से 30 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। इससे डैंड्रफ की समस्या को कुछ ही देर में कम किया जा सकता है।
एलोवेरा और सेब का सिरका डैंड्रफ करे कम

डैंड्रफ की परेशानी को कम करने के लिए एलोवेरा जेल और सेब के सिरके का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह कुछ ही दिनों में आपके बालों से डैंड्रफ को हटा सकता है। दरअसल, सेब का सिरका एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिससे डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसका प्रयोग करने के लिए कटोरी में दो चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच करीब एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद बालों को धो लें। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
डैंड्रफ से लेकर बालों में होने वाली खुजली को दूर करने के लिए एलोवेरा का प्रयोग करना हेल्दी हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
