नेटफ्लिक्‍स पर देखें सच्‍ची घटनाओं पर आधारित ये वेब सीरीज: Real Life Web Series
Real Life Web Series

Real Life Web Series: ओटीटी पर एक से बढकर एक सीरीज और फिल्‍में अलग-अलग भाषाओं में मौजूद हैं। इस प्‍लेटफॉर्म पर अब वो कंटेंट भी बेशुमार है जिसे सिनेमा में कम जगह मिलती रही है। सच्‍ची घटनाओं पर आधारित कहानियां। हाल ही में नेटफ्लिक्‍स पर पर रिलीज हुई ‘द रेलवेमैन’ की सफलता को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि दर्शकों को ऐसी कहानियां देखना भी भा रहा है। ऐसा सच जो कहीं दब गया, कभी किन्‍हीं कारणों से सामने नहीं आया या आया तो आधा अधूरा। आइए आपको बताते हैं नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद ऐसी ही कुछ सीरीज के बारे में जो सच्‍ची घटनाओं पर आधारित हैं। अगर आपने अब तक इन सीरीज को नहीं देखा तो जल्‍द ही इन्‍हें देख समाज में हुई कुछ घटनाओं के सच का एक पहलू जान सकते हैं।

Also read : OTT पर देखें बेस्ट हॉरर वेब सीरीज़, ये दहला देगी आपका दिल: Horror Web Series

YouTube video

हमारे देश को कई त्रासदियों का सामना करना पडा है। जिनमें से प्राकृतिक त्रासदी से बचना तो हमारे बस में नहीं होता। लेकिन मानव जनित त्रासदी जिससे बचा जा सकता है उसे अनसुना कर किस तरह सच होने दिया गया और उस त्रासदी का ऐ अलग पहलू जो आजतक शायद ही किसी ने सुना हो उसे नेटफिलक्‍स पर लेकर आया है यशराज प्रोडक्‍शन। भोपल गैस त्रासदी जिसने रातों रात भोपाल में मौत का कहर बरसाया था उस दौरान रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने किसी तरह लोगों को बचाने में मदद की इसे ‘द रेलवेमैन’ में दिखाया गया है। आर माधवन, के के मेनन, बाबिल खान, जूही चावला, दिव्‍यांशु और सनी हिंदुजा की ये सीरीज नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम हो रही है। आपने अगर अब तक इस सीरीज को नहीं देखा तो पहली फुर्सत में इसे देखने का प्‍लान बना लें।

YouTube video

बिग बॉस में कंटेस्‍टेंट बनकर आई जिग्‍ना वोरा की कहानी पहले ही नेटफ्लिक्‍स पर आ चुकी है। क्राइम रिपोर्टर रहीं जिग्‍ना वोरा की जिंदगी किस तरह अर्श से फर्श पर पहुंची, कैसे एक सफल पत्रकार को फंसा दिया जाता है। नेटफ्लिक्‍स पर आई वेब सीरीज ‘स्‍कूप’ में जिग्‍ना वोरा की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। करिश्‍मा तन्‍ना ने जिग्‍ना वोरा का किरदार सीरीज में बखूबी निभाया है। जिग्‍ना के उपर एक सीनियर पत्रकार की मौत की साजिश में शामिल होने का इल्‍जाम लगता है। वो अपने काम में माहिर होने की वजह से उनकी सफलता और उनकी काबिलियत लोगों की आंखों में चुभने लगी थी। मौका मिलते ही लोगों ने उन्‍हें किनारे कर दिया। ‘स्‍कूप’ में एक पत्रकार की जिंदगी से जुडे स्‍कूप के सच को नेटफ्लिक्‍स पर देख सकते हैं।

YouTube video

नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद ‘दिल्‍ली क्राइम’ सीरीज अब तक अगर अभी नहीं देखी तो जरूर देखें। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में देश में हुए उस जघन्‍य अपराध को दिखाया गया है जिसे देख रूह कांप जाती है। दिल्‍ली में हुए उस काले अपराध की  रात शायद ही कोई आज भी भूल पाया हो। निर्भया कांड के बाद प्रशासन और पोलिस की भूमिका के साथ उस परिवार की स्थिति को इस सीरीज में दिखाया गया है। ‘दिल्‍ली क्राइम’ के पहले सीजन का हर एपिसोड आपको उस घटना से जोडने का काम करता है।

YouTube video

‘जामताडा’ समाज में होने वाले मोबाइल और नेट के जरिए होने वाले घोटाले को इस सीरीज में दिखाया गया है। नेटफ्लिक्‍स पर मौजूद इस सीरीज में सनी और रॉकी अपने दोस्‍तों के साथ जामताडा के छोटे से गांव से घोटाले को बखूबी चला रहे हैं। इनका ये घोटाला बखूबी चलता रहता लेकिन इससे जुडी एक खबर सामने आ जाती है। खबरों में आने के बाद उनके काम में थोडी रूकावट आती है लेकिन बहुत से लोग अब इस तरह के काम से आसानी से पैसा कमाने की होड में शामिल होना चाहते हैं। वहीं इस फिशिंग घोटाले के तार कैसे बढ़ रहा है ये सब आप इस सीरीज में देख सकते हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...