एलोवेरा को गीले बालो में लगाया जाता है या सूखे बालों में, जानिए सही तरीका: Aloe Vera Gel for Hair
Aloe Vera Gel for Hair

एलोवेरा को गीले बालो में लगाया जाता है या सूखे बालों में जानिए परफेक्ट तरीका

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लंबे समय से एक औषधि के रूप में किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं इसका इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक भी किया जाता है।

Aloe Vera Gel for Hair: एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लंबे समय से एक औषधि के रूप में किया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं इसका इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक भी किया जाता है। जी हां, बिल्कुल अगर आपको भी बालों की समस्या है तो आप इसको एलोवेरा के जरिए ठीक कर सकते हैं। अगर आपके सिर में डैंड्रफ है बालों की जड़ों में हमेशा खुजली रहती है तो इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है।

एलोवेरा जेल आजकल सभी करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल गीले बालों में लगाना चाहिए या सूखे बालों में। यह किस तरह से फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब बातों की जानकारी नहीं रखते हैं तो हम आपको परफेक्ट तरीका बताते हैं।

एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका

Aloe Vera Gel for Hair
Correct way to apply aloevera gel
  • एलोवेरा जेल को हमेशा ही सूखे बालों में अप्लाई करना चाहिए।
  • एलोवेरा जेल को गीले बालों में लगाने से इसका मॉइस्चर बालो के साथ सूख जाता है, इसीलिए जब भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें इसे हमेशा ही सूखे बालों पर लगाएं। जल्द ही आपको अपने बालों में असर दिखाई देने लगेगा।

एलोवेरा जेल अप्लाई करने का तरीका

Method of applying aloevera gel
Method of applying aloevera gel
  • एलोवेरा जेल अप्लाई करने के लिए एलोवेरा जेल को एक कटोरी में लें। अब इसे उंगलियों की सहायता से बालों की जड़ और बालों की पूरी लंबाई मतलब कि सिरे तक लगाएं। अब इसको आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दे। आधे घंटे बाद अच्छे शैंपू से अपने बाल धो ले।

एलोवेरा जेल कितनी बार अप्लाई करें

apply aloevera gel
How often to apply aloevera gel

अगर बात की जाएगी एलोवेरा जेल सप्ताह में कितनी बार लगाया जाता है तो हम आपको सलाह देंगे कि एलोवेरा जेल को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन कंडीशनिंग और स्मूथनिंग का काम करता है। इसे लगाने के बाद हमेशा माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसी के साथ आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एलोवेरा को दूसरी चीजों के साथ मिक्स करके भी लगाया जा सकता है।

इसमें आप नारियल का तेल या फिर बादाम का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके बालों को अच्छी तरह से भरपूर पोषण मिलता है। इसी के साथ बालों की फ्रीजिनेस भी दूर हो जाती है।

अगर आप चाहे तो एलोवेरा जेल को ग्रीन टी में मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल चमकदार और घने बनते हैं और बालों में शाइनिंग भी आती है।

एलोवेरा जेल के फायदे

benefits of aloe vera gel
benefits of aloe vera gel

अगर आप नियमित तौर पर एलोवेरा जेल को अपने बालों में लगाते हैं तो इसी आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं। जैसे कि-

  • आपके बालों में चमक बनी रहती है।
  • एलोवेरा जेल से आपके बाल मजबूत बनते हैं।
  • एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से सिर की खुजली जलन इत्यादि दूर होती है।
  • एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से बाल हेल्दी बने रहते हैं और उनका ग्रोथ भी तेजी से होता है।
  • यह ऑइली बालों की समस्या को भी ठीक करते हैं और सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है।
  • एलोवेरा जेल हेयर फॉल को रोकता है और बालों को रिपेयर करने का भी काम करता है।
  • हम आपको सलाह देंगे कि एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर ले।

अगर आप भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। हालांकि एलोवेरा जेल किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...