Feng Shui Items: फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है जिसका उद्देश्य हमारे घरों में सामंजस्य, सौभाग्य, संतुलन और समृद्धि लाना है l इस प्रैक्टिस में पर्यावरण की व्यवस्था कुछ इस प्रकार की जाती है जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ें और सभी का कल्याण हो l शुभ प्रतीक जैसे कि चाइनीस ड्रैगन, लकी बैम्बू प्लांट्स, ईविल आई से लेकर कुछ चुने हुए रंगों और तत्वों को फेंगशुई के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है l अन्य फेंग शुई आइटम्स में बहता पानी दर्शाती पेंटिंग, फिश एक्वेरियम, क्रिस्टल लोटस, विंड चाइम्स, मेंडारिन बतख का जोड़ा, मनी टोड, लाफिंग बुद्धा, फेंगशुई कछुआ, फेंगशुई क्रिस्टल, फेंगशुई वाटर फाउंटेन आदि शामिल हैं l
Also read :धन, सौभाग्य और तरक्की लाता है फेंगशुई प्रतीक, अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय: Feng Shui Shastra
घर में लटकी हुई इविल आई सुरक्षा का प्रतीक है

फेंग शुई के अनुसार इविल आई नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है l ऐसा माना जाता है कि यह आपको उस इविल एनर्जी से बचाती है जो आपको और आपके घर को नुकसान पहुंचा सकती हैं l
इसे आप अपने लिविंग रूम में भी लटका सकते हैं l
घर में विंड चाइम्स लगाना माना जाता है शुभ

विंड चाइम्स केवल एक सजावट का सामान नहीं है पर इसकी मधुर आवाज हमारे वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा या ची को आकर्षित करने में मदद करता है l अपने प्रवेश द्वार पर विंड चाइम्स लटकाना स्वागत का प्रतीक है और यह हानिकारक ऊर्जा को हमसे दूर रखता है l इसकी शांत और सुख दायक ध्वनि हमें शान्ति का अनुभव कराती है l
अपने घरों में लगाए इंडोर पौधे

फेंगशुई चीनी परंपरा के अनुसार इंडोर पौधे विकास और जीवन शक्ति का प्रतीक हैं l यह ऑक्सीजन प्लांट्स के रूप में भी जाने जाते हैं l यह हमारे घरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं और प्रकर्ति का अहसास कराकर जीवन में स्फूर्ति महसूस कराने में मदद करते हैं l चाइनीस प्रैक्टिस के अनुसार पीस लिली ( स्पैथिफाइलम) और जेड प्लांट ( Crassula Ovata ) जैसे कुछ पौधे हमारे जीवन में शांति और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करते हैं lइंडोर प्लांट्स को ऐसी जगह में रखें जहां हल्की रोशिनी और हवा आती हो जिससे वे पनप सकें l
दर्पण लगाना माना जाता है शुभ

फेंगशुई रीति के अनुसार दर्पण का लगाना सकारात्मक ऊर्जा प्रतिबिंबित करने और कमरे को विस्तारित और रोशन करने के लिए माना जाता है l उचित जगह पर रखे जाने पर, यह दर्पण आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा और सुंदरता को कई गुना बढ़ा सकते हैं l
क्रिस्टल्स में होती हैं हीलिंग प्रॉपर्टीज

चाइनीस प्रैक्टिस के अनुसार क्रिस्टल्स का उपयोग लंबे समय से विभिन्न उपचार और आध्यात्मिक गुणों से जुड़ा हुआ है l फेंगशुई में क्रिस्टल का उपयोग आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा के संतुलन और प्रवाह को बढ़ाने के लिए किया जाता है l
जितने महत्वपूर्ण फेंगशुई आइटम्स हैं उतना ही जरूरी सही फेंग शुई टिप्स का पालन करना है l इसका सबसे उपयोगी टिप अव्यवस्था से छुटकारा पाना है l प्राकृतिक रोशनी घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है l घर में रखा हुआ एक्वेरियम और कमरों में दर्पण आपको जीवन में कामयाबी दिलाने में मदद करता है l अच्छे भाग्य के लिए बैम्बू, लोटस प्लांट और ऑर्किड आदि फूलों से अपने घर की सजावट करें l
