Overview:
अगर आप भी इस दिवाली पर अपने घर को ऐसे सजाना चाहते हैं कि परिवार में खुशहाली और वैभव आए तो फेंगशुई का सहारा ले सकते हैं।
Feng Shui Decorative Items: दिवाली पास है और अधिकांश घरों में साफ सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी इस दिवाली पर अपने घर को ऐसे सजाना चाहते हैं कि परिवार में खुशहाली और वैभव आए तो फेंगशुई का सहारा ले सकते हैं। इसकी मदद से आपके घर को न सिर्फ नया लुक मिलेगा, बल्कि उसमें पॉजिटिव एनर्जी भी आएगी।
एंट्रेंस पर लगाएं बुद्ध प्रतिमा
घर का मेन गेट यानी एंट्रेंस गेट वह जगह है, जहां से सारी एनर्जी प्रवेश करती है। नकारात्मक ऊर्जाओं और तरंगों के प्रवेश को रोकने के लिए आप मेट गेट के पास पत्थर की बुद्ध प्रतिमा जरूर लगाएं। प्रतिमा हमेशा अभय मुद्रा में ईस्ट फेसिंग होनी चाहिए। इस छोटे से उपाय से घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। साथ ही अवसाद कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे भय और चिंताएं कम होती हैं।
सीढ़ियों के नीचे लगाएं फव्वारा
सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा अक्सर बेकार माना जाता है। लेकिन फेंगशुई के अनुसार इस स्पेस का ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि सीढ़ियों के नीचे की जगह खाली छोड़ना नकारात्मक माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का ठहराव हो सकता है। इसलिए सीढ़ियों के नीचे एक छोटे या मध्यम आकार का फव्वारा जरूर रखें। इससे न सिर्फ घर को नया और लग्जरी लुक मिलेगा। बल्कि बहता पानी उस क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाएगा।
ईशान कोण में रखें उरुली
उरुली इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये आपके घर को लग्जरी और पॉजिटिव वाइब्स दे सकती है। फेंगशुई और वास्तु दोनों के ही अनुसार घर में ईशान कोण में उरुली रखना शुभ माना जाता है। आप अपने लिविंग रूम, गलियारे, बालकनी या हॉल में इसे रख सकते हैं। इससे वास्तु दोष दूर होता है। आप इसे फर्श, टेबल, चौकी या कंसोल टेबल पर रख सकते हैं। ब्रास और पत्थर दोनों की ही उरुली शुभ रहती है। इसमें पानी और सुगंध वाले तेल डालकर रखें। इससे न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। बल्कि फ्रेश नेस भी महसूस होगी।
लैंप दूर करेगा नकारात्मक ऊर्जा
फेंग शुई होम डेकोर का अर्थ है जीवन में अच्छी शक्तियों का स्वागत करना। घर में लगी लाइटें सकारात्मक ऊर्जा का एक स्रोत हैं। हर घर में जरूरत के अनुसार लाइटें होती हैं। लेकिन अगर आप फेंगशुई के अनुसार लाइटें चुनें तो यह एक बेहतर तरीका है। आप घर में पत्थर का लैंप या लालटेन जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जाएं कम होती हैं। शाम के बाद आप इसे जरूर ऑन करें।
पौधे लाएंगे सदाबहार समृद्धि

फेंगशुई के अनुसार पौधे नए अवसर, ऊर्जा और ताजगी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जो पॉजिटिव एनर्जी को साथ लाते हैं। मनी प्लांट, पीस लिली या अन्य फूल वाले पौधे इनमें शामिल हैं। हालांकि कांटेदार पौधों यानी कैक्टर्स से बचना चाहिए। क्योंकि ये जीवन की धार को दर्शाते हैं।
चीजें हटाने से पहले करें ये
जब भी हम घर को नए सिरे से सजाते हैं या साफ सफाई करते हैं तो कई चीजें हटाते हैं। ये या तो पुरानी हो गई होती हैं या अब आपके लिए बेकार हो गई हैं। फेंगशुई में घर की साफ सफाई को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसलिए जरूरी है कि बेकार चीजों को हम घर से हटा दें। क्योंकि ये अच्छी ऊर्जा के प्रवेश में बाधा डालती हैं। लेकिन पुराना शोपीस या बेकार चीजें फेंकने से पहले उनका शुक्रिया जरूर करना चाहिए। क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक आपके घर में खुशियां फैलाई हैं।
