धन, सौभाग्य और तरक्की लाता है फेंगशुई प्रतीक, अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय: Feng Shui Shastra
Feng Shui Shastra

Feng Shui Shastra: घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। आज के युग में भारतीय वास्तुशास्त्र के साथ-साथ चीनी वास्तुशास्त्र या फेंगशुई में भी घर की खुशहाली के लिए कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई के प्रतीक घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ-साथ घर में सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। इसलिए आज हर घर में फेंगशुई के उपायों को सरलता से अपनाया जा रहा है।

फेंगशुई विज्ञान के अनुसार, फेंगशुई प्रतीक घर में प्रकृति की सकारात्मक अदृश्य शक्तियों को घर की ओर खींचते है। जिससे घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता है। जो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। लेकिन घर के लिए सही फेंगशुई प्रतीक ही घर की खुशहाली और तरक्की में सहायता करता है। गलत फेंगशुई प्रतीक से घर की रौनक खत्म भी हो सकती है। आज इस लेख से हम कुछ अच्छे व सही फेंगशुई प्रतीकों और उनके लाभ के बारे में जानेंगे।

बुद्ध, कछुए, घोड़े, ऊंट और ड्रैगन के फेंगशुई प्रतीक

Feng Shui Shastra
Feng Shui Items

फेंगशुई विज्ञान में बुद्ध, जीवन में शांति और सुकून का प्रतीक है। बुद्ध का प्रतीक यह सिखाता है क‍ि भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को खुद के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी थोड़ा समय निकालना चाहिए। फेंगशुई में काले कछुए को सबसे ज्यादा मजबूत और शुभ प्रतीक माना गया है। फेंगशुई कछुआ घर में आने वाले सकारात्मक ऊर्जा को घर में ही रोककर रखता है। फेंगशुई घोड़ों को ताकत, प्रसिद्धि और आगे बढ़ते रहने का प्रतीक माना जाता है।

जो लोग जीवन में धन- संपदा और कैरियर में उन्नति चाहते हैं, उन्हें अपने घर में उत्तर और दक्षिण दिशा में फेंगशुई घोड़े को रखना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए Feng Shui ऊंट का प्रतीक लाभदायी है। माना जाता है कि ऊंट हर परिस्थिति में आगे बढ़ता रहता है। इसलिए फेंगशुई ऊंट जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति पाने की प्रेरणा देता है। ड्रैगन को शक्ति का फेंगशुई प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि हरा ड्रैगन अच्छी सेहत बनाने में सहायक है और सुनहरा ड्रैगन घर में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है।

मेंढक, मछली, तितली के फेंगशुई प्रतीक

Feng Shui Shastra Tips
Feng Shui Shastra Items

चीनी संस्कृति में मेंढक को धन का प्रतीक माना गया है। जिनके घरों में धन से जुड़ी समस्याएं बनी रहती है या घर में अनावश्यक खर्चे होते हैं, उन्हें अपने घर में फेंगशुई मेंढक रखने से लाभ प्राप्त होता है। फेंगशुई में मछली संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक है। एशियाई एरोवाना मछली का फेंगशुई प्रतीक सबसे अधिक प्रभावशाली है। सुख-समृद्धि के लिए रंगीन कांच की पेंगलिंग या फेंगशुई एक्वेरियम भी घर में रख सकते हैं। फेंगशुईFeng Shui तितली प्रेम का प्रतीक है। नवविवाहित जोड़े के कमरे में फेंगशुई तितली रखने से उनका आपसी प्रेम बढ़ता है। क्योंकि तितलियों के रंग बिरंगे पंख सबके मन में एक नई ऊर्जा और उमंग भर देते है।

यह भी पढ़ेंः घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, पूजा का नहीं मिलता है लाभ, जानें वास्तु शास्त्र: Temple Vastu Tips