बैम्बू प्लांट को लेकर जान लें क्या है वास्तु के नियम
वास्तु और फेंगसुई में बैम्बू को "गुड लक" प्लांट भी कहते हैं Iबांस का पौधा जो देखने में भी सुंदर लगता है और इसको रखने से घर में पॉजिटिव वाइब्स भी आती है I
Bamboo Plant Vastu: इंडोर प्लांट आपके साधारण से घर की भी सुंदरता बढ़ा देते हैं I साथ ही साथ वास्तु की दृष्टि में ये पौधे भाग्यशाली भी माने जाते हैंI उनमें से ही एक है बांस यानी बैम्बू का पौधा जो देखने में भी सुंदर लगता है और इसको रखने से घर में पॉजिटिव वाइब्स भी आती है। वास्तु और फेंगसुई में बैम्बू को “गुड लक” प्लांट भी कहते हैंI लाल रिबन से बंधे डंठल वाले बांस का पौधा किसी मित्र या परिवार को किसी खास प्रयोजन में जैसे गृहप्रवेश में गिफ्ट भी कर सकते हैंI इसे सौभाग्य का उपहार माना जाता हैI
अगर आप भी बैम्बू प्लांट घर में रखना चाह रहे हैं, तो उसको रखने से पहले जान लीजिए इसके लाभ और रखरखाव से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स।
बैम्बू प्लांट कैसे लगाएं

बैम्बू प्लांट को आप जमीन में या पानी में भी लगा सकते हैं I अगर आप इसे जमीन में लगाते हैं तो इसमें ज्यादा पानी ना दें बल्कि मिट्टी थोड़ी नम रहे, तो पौधा जीवित रह पाएगाI
अगर आप इसे पानी में लगाना चाहते हैं, तो इसे किसी ट्रांसपेरेंट जार में या लंबे ग्लास जैसे बर्तन में लगाएं और उसमें कुछ रंग बिरंगे पत्थर भी डाल दें I ध्यान रहे प्लांट का पानी 10-12 दिनों में बदल दें और इस पर डायरेक्ट सनलाइट ना पड़ेI
कितने डंठल वाला हो प्लांट

आप घर में 2,3,5,8,9,10,11,21 डंठल वाले प्लांट लगा सकते हैं जो क्रमशः प्यार, शादी, खुशी, स्वास्थ्य, वैभव, अच्छा भाग्य लाता है I लेकिन भूलकर भी चार डंठल वाले पौधे कभी ना लगाएं और ना किसी को गिफ्ट दें।
बैम्बू प्लांट क्यों लगाना चाहिए
घर में बैम्बू प्लांट खुशियों का प्रतीक माना जाता हैI वास्तु में एक तरफ ये खुशहाली लाता है और साथ ही इसको लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती हैI इसको घर में लगाने से धन आगमन के स्रोत खुलते हैं I
बैम्बू प्लांट घर में सौभाग्य के साथ घर की हवा को भी शुद्ध करता हैI बैम्बू प्लांट रखने से घर से नेगटिव एनर्जी को दूर करती हैI बैम्बू प्लांट को रखने से घर में खुशियां आती है I
किस दिशा में लगाएं बैम्बू प्लांट

बैम्बू प्लांट को पूर्व या दक्षिणपूर्व दिशा में लगाना शुभ होता हैI वास्तु अनुसार ये धन की दिशा मानी जाती है, लेकिन किसी विशेष लाभ को प्राप्त करने के लिये आप उसे अन्य दिशा में भी लगा सकते हैं :
- बच्चों का मन स्थिर रहे और उनका मन पढ़ाई में लगा रहे इसके लिये बैम्बू प्लांट में एक सिक्का डाल दें और इसको पश्चिम दिशा में रखने से लाभ प्राप्त होता है I
- वास्तु अनुसार करियर और बिजनस में तरक्की के लिये इसमें नीले पत्थर को डालकर इसे उत्तर दिशा में लगाने से लाभ होता है I
घर में खुशियां और पैसों स्थिरता के लिये बैम्बू प्लांट जरूर लगाना चाहिए I
