स्टुगेरॉन टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Stugeron Tablet

Stugeron Tablet: स्टुगेरॉन टैबलेट ऐसी टैबलेट्स के समूह का हिस्सा है जिन्हें एंटी हिस्टामाइन कहा जाता है। स्टुगेरॉन का प्रयोग मोशन सिकनेस को ठीक करने के लिए किया जाता है। अगर आप को गाड़ी में जाते समय या फिर किसी भी मोशन की वजह से मितली आना, वर्टिगो या फिर उल्टे होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो यह दवाई आपके लिए बेस्ट रहने वाली है। इस दवाई को खाली पेट नहीं लेना चाहिए नहीं तो पेट खराब हो सकता है। अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर और उसी डोज में इसका सेवन करने से मितली आने जैसी समस्याओं का निवारण किया जा सकता है। 

स्टुगेरॉन टैबलेट के उपयोग-Stugeron Tablet Uses In Hindi

स्टुगेरॉन खाना खाने के बाद ही लेनी चाहिए ताकि किसी तरह की पेट या पाचन से जुड़ी समस्या न देखने को मिले। आपको स्टुगेरॉन का सेवन रोजाना एक ही समय पर अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए। अगर आपसे किसी समय की डोज मिस हो जाती है तो जल्द से जल्द उसे याद आते ही लेना चाहिए। पूरा कोर्स पूरा होने से पहले आप को इस दवाई का सेवन करना बंद नहीं करना चाहिए। इस दवाई का मुख्य प्रयोग मोशन सिकनेस को ठीक करने के लिए किया जाता है लेकिन इसके कुछ अन्य प्रयोग भी हैं जैसे वर्टिगो का इलाज करना या फिर मैनियर डिजीज का इलाज करना आदि। 

Read More: उडिलिव 300 टैबलेट के उपयोगओवरैल एल टैबलेट उपयोग

स्टुगेरॉन टैबलेट के फायदे-Stugeron Tablet Benefits In Hindi

मोशन सिकनेस का इलाज

जब आप ट्रैवलिंग करते समय मोशन में रहते हैं तब आपको मोशन सिकनेस के लक्षण जैसे उल्टी आना या मितली आना आदि देखने को मिलते हैं। स्टुगेरॉन का सेवन करने से इन लक्षणों से बचा जा सकता है। 

वर्टिगो का इलाज

बार बार मूवमेंट करते रहने से जब चक्कर आने लगते हैं तो इस स्थिति को वर्टिगो कहा जाता है। यह बिना किसी कारण हो सकती है और इसके पीछे कुछ एक कारण भी हो सकते हैं। स्टुगेरॉन से चक्कर आने जैसी स्थिति को रोका जा सकता है। 

मेनियर डिजीज का इलाज

स्टुगेरॉन का सेवन करने से आपके आंतरिक कान तक ब्लड फ्लो पहुंचता है। इससे अतिरिक्त फ्लूड का प्रेशर कम होता है। इसी प्रेशर के कारण वर्टिगो, मोशन सिकनेस के लक्षण देखने को मिलते हैं। 

स्टुगेरॉन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स -Stugeron Tablet Side Effects In Hindi

स्टुगेरॉन का सेवन करने से कुछ आम साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं लेकिन डरने वाली कोई बात नहीं होती हैं क्योंकि यह कुछ समय बाद अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। इन आम साइड इफेक्ट्स में नींद आते रहना, मितली आना, वजन बढ़ जाना या फिर पाचन न होना आदि शामिल होते हैं। 

स्टुगेरॉन मोशन सिकनेस के मरीजों के लिए काफी अच्छी है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो इस दवाई का सेवन करने से आपको साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं इसलिए इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं या बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवा रही हैं तो अपने डॉक्टर से एक बार इसके बारे में राय लें।

Read More: ओवरैल एल टैबलेट के नुकसानपेंडर्म क्रीम के नुकसान,

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

स्टुगेरॉन का प्रयोग कैसे करें? 

इस दवाई का प्रयोग डॉक्टर द्वारा बताए गए समय और मात्रा में ही करना चाहिए। खुद से इसकी मात्रा और समय को निर्धारित न करें। कोशिश करें की रोजाना एक ही समय पर कोर्स पूरा होने तक इस दवाई का सेवन करते रहें। इसे चबाए न और न ही क्रश करके खाएं। इस दवाई को खाना खाने के बाद दूध या पानी के साथ निगल लें। 

स्टुगेरॉन की कीमत कितनी है? 

स्टुगेरॉन आपको 180 रुपए से लेकर 220 रुपए के बीच में किसी भी लोकल स्टोर पर मिल जायेगी। आप चाहें तो ऑनलाइन भी इसे अपने घर पर मंगवा सकते हैं। 

क्या स्टुगेरॉन को गर्भावस्था या मांसपेशियों की समस्याओं के दौरान उपयोग किया जा सकता है?

गर्भावस्था के दौरान और मांसपेशियों की समस्याओं के दौरान, स्टुगेरॉन का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर किया जाना चाहिए।

स्टुगेरॉन की सही मात्रा क्या होती है?

सही मात्रा और उपयोग के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

क्या स्टुजेरॉन को खाने के साथ कुछ विशेष सावधानियां हैं?

जी हां, स्टुजेरॉन को खाने के साथ कुछ खास सावधानियां हो सकती हैं, जो डॉक्टर या फार्मासिस्ट द्वारा सुझाई जाती हैं, जैसे कि ड्राइविंग या मशीनों को चलाने के दौरान सावधान रहना।