Ubtan for Glowing Skin: यदि एक सप्ताह, महीने या उससे भी कम समय में दुलहन के चेहरे में चमक पाना चाहते हैं तो ये ब्राइडल उबटन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं तो एक नजर डालें इन 10 तरह के उबटन पर जिन्हें आसानी से आप घर तैयार कर सकती हैं।
कुछ दो दशक पहले तक जब किसी लड़की की शादी तय होती थी तो उसकी दादी या नानी उसे उबटन लगाने की सलाह देती थी, आज भी शादी वाले दिन लड़की और लड़के दोनों को उबटन लगाकर शगुन किया जाता है। हालांकि, अब रेडीमेड उबटन और बॉडी पॉलिशिंग आने लगे हैं लेकिन जो उबटन आप घर तैयार करेंगी यकीन मानिए उनसे आपका निखार अलग ही आएगा।
मूंग-मसूर दाल उबटन

साबूत मूंग और धुली मसूर दाल त्वचा पर स्क्रब का काम करती है। यह मृत त्वचा को साफ कर बंद रोमछिद्र को खोलने का काम करती है। इसे आप दूध या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर भी बना सकते हैं। इस उबटन को आप 3 महीने के लिए बनाकर किसी डिब्बे में स्टोर कर सकती हैं।
कस्तूरी हल्दी उबटन
कस्तूरी हल्दी एक साथ कई सारी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी। इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा की रंगत साफ होती है और त्वचा पर एक प्राकृतिक चमक आने लगती है। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच संतरे का रस और 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।
नारियल और गुलाब के पत्ते
कसा हुआ नारियल और गुलाब के सूखे पत्तों को मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे नियमित रूप से अपने चेहरे और पूरे शरीर पर लगाएं। नारियल त्वचा को मुलायम बनाती है और उसकी रंगत में इजाफा भी करती है। वहीं गुलाब के पत्ते आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाते हैं। यह दोनों ही चीजें टैनिंग को खत्म करती हैं और कोमल रखने के साथ हाईड्रेट भी रखते हैं।
हल्दी उबटन

प्राकृतिक चीजों से तैयार फेस पैक या उबटन आपकी स्किन को नेचुरली नरिश करने के साथ ही ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है। एंटी एजिंग- घर पर तैयार इस उबटन को लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षण, जैसे- फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम दिखती हैं। पिंपल करे कम- इस उबटन में मौजूद प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स स्किन को साफ रखने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे पर गंदगी नहीं जमती और पिंपल्स से आराम मिलता है। ग्लोइंग स्किन- इसमें मौजूद दूध, हल्दी आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं। एक महीने पहले से इस उबटन को लगाने से शादी के दिन चेहरा निखरा और खिला-खिला दिखाई देगा और आप पार्लर के खर्च से भी बच जाएंगे।
चावल का उबटन
चावल के उबटन के लिए उसे रातभर भिगोकर बना सकते हैं या फिर इसके लिए चावल का आटा भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। कोरियन सौन्दर्य उत्पादों में चावल का बहुत प्रयोग होता है क्योंकि चावल त्वचा को कोमल बनाने के साथ झुर्रियों को भी कम करता है, साथ ही यह आपकी त्वचा में कसाव भी लाता है।
चने की दाल का उबटन
क्या आप जानते हैं कि बेसन चने की दाल से बनता है। जी हां, चने की दाल आपकी त्वचा को कई प्रकार से फायदा पहुंचाती है। इसे आप दूध में रातभर भिगोकर सुबह पीसकर लगाएं और फिर सरसों के तेल से छुड़ा लें। ड्राई त्वचा वालों के लिए यह उबटन सबसे उत्तम है।
पीली सरसों का उबटन

पीली सरसों का उबटन शरीर से बाल निकालने का काम करता है, साथ ही यह पिगमेंटेशन को भी हल्का करता है। यह एक तरह से त्वचा में बॉडी पॉलिशिंग की तरह काम करता है। इसे रातभर दूध में भिगोकर रखें और फिर सुबह मिक्सी में पीस लें और पूरे शरीर में लगाएं। सूखने के बाद इसे पीली सरसों के तेल से ही छुडाएं। इसके लगातार इस्तेमाल से अनचाहे बाल निकल जाएंगे।
ओट्स और आटे का चोकर
ओट्स और आटे का चोकर त्वचा के काफी फायदेमंद होता है। ड्राई स्किन वालों के यह उबटन काफी अच्छा रहता है।
मुल्तानी-चन्दन उबटन
मुल्तानी और चन्दन त्वचा में ठंडक देने का कार्य करते हैं। त्वचा में चमक बढ़ाने के लिए आप चंदन पाउडर के उबटन का उपयोग कर सकती हैं। यह उबटन आपके चेहरे पर एक खास तरह की चमक पैदा करता है। चंदन में एंटी-टैनिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को टैनिंग से बचाता है जिसके कारण स्किन दाग, धब्बे और काली होने से बच सकती है। साथ ही एंटी एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। त्वचा में नमी बनाए रखता है जिससे स्किन ड्राई नहीं होती। त्वचा में तुरंत चमक लाने के लिए आज के समय में भी उबटन से बेहतर दूसरा कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि उबटन को बनाने में उपयोग किए जाने वाले सभी सामग्रियां केमिकल मुक्त होती हैं, जो आपकी त्वचा को कोमल बनाते हैं और हर्बल तरीके से ग्लो बढ़ाते हैं।
