घर की छत पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें: Terrace Vastu Tips
Terrace Vastu Tips and Upay

घर की छत पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें

आपने अक्सर देखा होगा लोग घर तो बना लेते हैं लेकिन छत का रखरखाव और साफ सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं रखते।

Terrace Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर ही नहीं बल्कि घर का कोना कोना महत्व रखता है। घर का हर एक कोना एक अलग ही ऊर्जा प्रवाहित करता है। इसलिए वास्तु की दृष्टि में घर की किसी भी जगह पर ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, जिससे कि नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।इसी तरह घर की छत कोई आम जगह नहीं होती। वास्तु और ज्योतिष में जब घर की छत का निर्माण कराया जाता है, तो उसके लिए शुभ दिन और तिथि का निर्धारण किया जाता है। जिससे घर की छत ढालने के बाद घर के मालिक और परिवार पर अशुभ या नकारात्मक प्रभाव ना पड़े।

लेकिन आपने अक्सर देखा होगा लोग घर तो बना लेते हैं लेकिन छत का रखरखाव और साफ सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं रखते। घर को कई चीजों से सजाते हैं लेकिन वहीं छत पर जाकर बेकार का सामान या कूड़ा करकट जाकर जमा कर देते हैं। जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।और वो समझ ही नहीं पाते कि किस बात की वजह से उनकी जिंदगी में परेशानियां आ गई हैं।

वास्तु शास्त्र में घर की छत को दोषमुक्त रखने की सलाह दी जाती और अगर आप छत पर कोई सामान रखते भी हैं तो कुछ चीजों को घर की छत पर नहीं रखनी चाहिए।क्यूंकि इससे वास्तु दोष होता है और आप परेशानियों से घिर जाते हैं। तो आइए जानते हैं घर की छत पर क्या नहीं रखना चाहिए?

Also read : किचन के सामने है बेडरूम, तो ऐसे दूर करें वास्तु दोष

लोहा या कबाड़

Terrace Vastu Tips
Terrace Vastu Tips-iron and scrap

लोहा और कबाड़ कभी भी छत पर ना रखें। ऐसा करने से नकारात्मकता आपके जीवन में बढ़ जाएगी। लोहा में जंग लग जाता है या जो वास्तु लोहे से बनी है उसे रखना अशुभ माना गया है।इससे आपको शारीरिक कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है बेकार की चीजें या तो आप कबाड़ी वाले को बेच दें या फिर फेंक दे । कबाड़ जैसे टूटे फर्नीचर, रद्दी अखबार इत्यादि छत पर तो भूलकर भी ना रखें। 

बांस से बनी चीजें

bamboo
bamboo

बांस से बनी चीजें जैसे सूप, दौरा, टोकरी या बास्केट इन चीजों को छत पर रखने से अशुभता आती है। इससे घर का माहौल हमेशा बिगड़ा ही रहता है। इसलिए इसे घर के अंदर या स्टोर रूम में ही रखना चाहिए।

झाड़ू और छलनी

Broom
Broom

झाड़ू में माता लक्ष्मी का निवास होता है और छलनी में भी। ऐसा माना जाता है कि इसे खुले स्थान पर रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती है। इसलिए इन दोनों को घर के अंदर सबसे छुपा कर रखनी चाहिए।

टूटे गमले या मटके

Broken pot
Broken pot

घर की छत पर टूटे गमले या मटके रखने से भी घर में वास्तु दोष लगता है क्योंकि ये अब इस्तेमाल के लायक नहीं होते और इनसे छत पर कचरा भी हो जाता है। बेहतर है आप इसे फेंक ही दें ।

कांटेदार या सूखे पौधे

Dried Plant
Dried Plant

घर की छत पर कांटेदार पौधे या जो पौधे सुख गए हैं उन्हें ना रखें। इनको रखने से आपके जीवन में कंगाली आती है।

ये कुछ चीजें हैं, जिन्हें घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। हमेशा छत को साफ सुथरा सजा कर फूलों वाले पौधे लगाकर रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में संपन्नता और खुशहाली आएगी।