वैवाहिक जीवन के दिक्कतों से करेगा बचाव शुक्रवार के उपाय:
थोड़ी बहुत नोंक झोंक तो पति पत्नी में सामान्य है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इन झगड़ों के पीछे ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी होते हैं।
Married Life Vastu Upay: अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां हर कोई चाहता है। विवाह जिंदगी में खुशियां लाता है लेकिन कभी कभी आपने अपने आस पास ऐसे कपल्स देखे होंगे जो बात बात पर झगड़ा करते रहते हैं। ऐसे झगड़ों में कपल्स ही नहीं परिवार के लोग भी आहत होते हैं। घर का माहौल पूरी तरह से खराब हो जाता है। झगड़ों की वजह से मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता। ज्योतिष और वास्तु की माने तो पति पत्नी के बीच कलह और कड़वाहट के पीछे ग्रहों का बहुत बड़ा खेल होता है। वैवाहिक जीवन को सही ढंग से निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। क्योंकि थोड़ी बहुत नोंक-झोंक तो पति पत्नी में सामान्य है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इन झगड़ों के पीछे ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी होते हैं। वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने के लिए शुक्र ग्रह का काफी योगदान रहता है।
अगर आपका शुक्र मजबूत होता है तो आपके पार्टनर से संबंध भी अच्छे होते हैं और आपके लाइफ में लग्ज़री भी आती हैं।वहीं शुक्र के अशुभ होने से वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में तनाव या असफलता का सामना करना पड़ता है।
Also read : वास्तु के हिसाब से जानिए कैसे होने चाहिए घर की दीवारों के रंग
वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों से बचाव के लिए शुक्रवार के ये उपाय कारगर होंगे:
शुक्र के मंत्र का जाप
शुक्र के मंत्र का जाप शुक्र की अशुभता कुण्डली से दूर करता है। शुक्र के मंत्र जीवन में प्रेम और विलासिता भी लाता है। शुक्र सुंदरता का भी कारक होता है। आप पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाना चाहते हैं, तो शुक्र के ये बीज मंत्र ‘द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का शुक्रवार को 108 बार जाप करते हैं, तो पार्टनर के साथ हो रहे अनबन दूर होंगे और पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
चांदी का छल्ला पहने

शुक्र ग्रह के दोष को दूर करने के लिए आप चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण करें। आप चाहे तो चांदी की अंगूठी भी अपने कनिष्ठा उंगली में धारण करने से भी लाभ होता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से आपका चंद्रमा भी मजबूत हो जाता है।चांदी का छल्ला पहनना आपके वैवाहिक जीवन में सुगमता लाएगा।
शुक्र की चीजों का दान करें
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें। शुक्रवार के दिन आप सफेद मिठाई किसी बच्ची को खिलाएं। शुक्रवार को घर में खीर बनाएं और अपने पार्टनर को भी खिलाएं। शुक्रवार के ये उपाय आपका आपके पार्टनर से संबंध मधुर करने में मदद करेंगे।
सफेद फूल नहाने के पानी में डाले

शुक्र को मजबूत करने के उपाय में ये उपाय भी हैं कि आप नहाने के पानी में एक सफेद फूल अवश्य डालें। इस पानी से नहाने से आपके शुक्र दोष दूर होंगे क्यूंकि शुक्र देव को सफेद रंग बहुत पसंद है। इस उपाय से आपके पार्टनर से आपका प्रेम और प्रगाढ़ होगा।
इन उपायों द्वारा शुक्र को मजबूत कर वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं या किसी ज्योतिषी से परामर्श भी ले सकते हैं।
