Home Decoration ideas for Raksha Bandhan
Home Decoration ideas for Raksha Bandhan

रक्षाबंधन के मौके पर ऐसे सजाएँ अपने घर को

हम आपको बता रहे हैं रक्षाबंधन के मौके पर घर को सजाने के कुछ टिप्स, जिनका इस्तेमाल आप इस बार अपने घर को सजाने के लिए कर सकती हैंI

Decoration for Raksha Bandhan: आज के समय में रक्षाबंधन का त्यौहार सिर्फ राखी बांधने तक ही सीमित नहीं रह गया हैI आज भाई-बहन राखी बांधने के साथ ही साथ एक दूसरे के साथ फोटो तो क्लिक करवाते ही हैं साथ ही साथ प्यारे रील्स बना कर भी सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैंI ऐसे में घर का डेकोरेशन अच्छा होना तो बनता ही है ताकि फोटो और वीडियो में आपका घर खूबसूरत लगे और जो भी आपका घर देखे एक बार तारीफ जरुर करेI तो चलिए हम आपको बताते हैं रक्षाबंधन के मौके पर घर को सजाने के कुछ टिप्स, जिनका इस्तेमाल आप इस बार अपने घर को सजाने के लिए कर सकती हैंI

घर में बनाएं सेल्फी कॉर्नर

Make a selfie corner at home
Make a selfie corner at home

रक्षाबंधन का त्यौहार है तो ऐसे में आप भाई व घरवालों के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें तो जरूर क्लिक करेंगी, इसके लिए आप घर में एक सेल्फी कार्नर बनाएंI जी हाँ, घर के एक कोने को रक्षाबंधन के थीम के अनुसार अच्छी तरह से डेकोरेट करेंI इसके लिए आप लो सिटिंग बैठने की व्यवस्था करें, इसके ऊपर कुशन जरूर रखेंI साथ ही इस जगह को खूब सारी लाइट्स से सजाएँ, इससे फोटोज अच्छी आती हैंI

घर के मेन गेट पर बनाएं रंगोली

Make Rangoli on the main gate of the house
Make Rangoli on the main gate of the house

हमारी भारतीय संस्कृति में तीज-त्यौहार पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता हैI आज से पहले आपने रक्षाबंधन पर रंगोली कभी नहीं बनाई होगी, लेकिन इस बार आप रक्षाबंधन पर अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाइए, इससे घर काफी सुंदर लगेगा और फेस्टिव फील भी आएगा, साथ ही साथ आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखने का मौका भी मिलेगा, तो इस बार घर के में गेट पर रंगोली बना कर घर को सजाना ना भूलेंI

ताजा फूलों से अपने घर को सजाएं

आप अपने घर को ताज़े फूलों से सजा सकती हैं, इस से त्योहारों का फील तो आता ही है, साथ ही फूलों की हलकी-हलकी महक से घर में एक प्यारी सी खुशबू भी फैलती हैI फूलों के अलावा आप घर को इनडोर प्लांट्स से भी सजा सकती हैं, इससे भी घर काफी अच्छा लगता हैI

लाइट्स से बढ़ाएं घर की रौनक

Increase the brightness of the house with lights
Increase the brightness of the house with lights

लाइट्स से घर में सकारात्मकता आती है और घर की रौनक भी बढ़ जाती हैI ऐसे में आप रक्षाबंधन के मौके पर रंगबिरंगी लाइटों का इस्तेमाल घर सजाने के लिए कर सकती हैंI अगर आप लाइट नहीं लगाना चाहती हैं तो आप रंगबिरंगे कैंडल्स से भी अपने घर को सजा सकती हैं, इससे भी घर काफी सुंदर लगता हैI

पुरानी तस्वीरों से सजाएँ घर

decorate your home with old photos
decorate your home with old photos

तस्वीरें हमेशा हमारी पुरानी यादों को ताजा रखने का काम करती हैंI इस रक्षाबंधन आप घर सजाने के लिए पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल करेंI इसके लिए अपने एल्बम में से पुरानी तस्वीरों को निकाल कर हॉल में लगाएं, इससे आपकी बचपन की यादें ताज़ा होंगी और घर की खूबसूरती भी बढ़ेगीI अगर आपके पास बचपन की तस्वीरें नहीं हैं तो आप पिछली राखी की तस्वीरों को प्रिंट करा के भी लगा सकती हैं, इससे भी आपका घर काफी प्यारा लगेगाI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...