Overview: बहन की राशि से जानें कौन सा गिफ्ट शुभ
रक्षाबंधन 2025 पर बहनों को उनकी राशि के अनुसार उपहार दें। इससे उनके जीवन में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा आएगी, जैसे रंग, धातु और ज्वेलरी के अनुसार गिफ्ट।
Raksha Bandhan Gifts by Zodiac: सावन महीने के आखिरी दिन यानी सावन पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। आमतौर पर यह अगस्त के महीने में पड़ता है। इस साल रक्षाबंधन का पावन पर्व शनिवार 9 अगस्त 2025 को है। यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। साथ ही यह भारतीय संस्कृति का एक भी प्रमुख और भावनात्मक हिस्सा है, जोकि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित होता है। रक्षाबंधन में रक्षा का अर्थ सुरक्षा से और बंधन का अर्थ रिश्ता से है। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, जिसे राखी कहा जाता है। भाई की कलाई पर राखी बांधकर बहन उसकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना करती है।
बदले में भाई अपनी बहन को जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इसी के साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार भी देते हैं। लेकिन अगर बहन की राशि के अनुसार हो तो फिर क्या ही कहने। अगर आप रक्षाबंधन पर बहन को उसकी राशि के मुताबिक उपहार देंगे तो इससे उसके जीवन में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा और यह आपके लिए भी एक बेहतरीन गिफ्ट आइडिया हो सकता है। जान लीजिए किस राशि वाली बहनों के लिए कौन सा तोहफा शुभ रहेगा।
राशि अनुसार दें बहन को गिफ्ट

- मेष और वृश्चिक राशि- अगर आपके बहन की राशि मेष या वृश्चिक है तो, उन्हें आप जो भी तोहफा दें वह लाल रंग का दें तो यह शुभ रहेगा। क्योंकि मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, जिनका संबंध लाल रंग से होता है। ऐसे में आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को लाल पर्स, लाल स्टोन वाली कोई ज्वेलरी, रेड कलर की ड्रेस आदि दे सकते हैं।
- वृषभ और तुला राशि- वृषभ या तुला राशि वालों को चांदी की कोई मूर्ति या आभूषण दे सकते हैं। इन्हें संतुलित डिजाइन ज्यादा आकर्षक लगते हैं।
- मिथुन और कन्या- इन राशियों के स्वामी बुध हैं, जोकि हरे रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर आपके बहन की राशि मिथुन या कन्या है तो आप उन्हें हरे रंग का उपहार दे सकते हैं। अगर आप ज्वेलरी देना चाहते हैं तो हीरे का कोई सामान दे सकते हैं। हरी चूड़ियां और हरी साड़ी भी इनके लिए शुभ होती है।
- कर्क राशि:- इस राशि वाली बहनों को आप चांदी का पायल या चांदी की कोई वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होगा।
- सिंह राशि:- इस राशि का संबंध सूर्य से होता है। सिंह राशि वाली बहनों को आप रक्षाबंधन पर गोल्ड का कोई सामान दे सकते हैं। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होंगे।
- धनु और मीन राशि:- अगर आपकी बहन की राशि धनु या मीन है तो इनके लिए पीला रंग बहुत शुभ होता है। इसलिए रक्षाबंधन आप जिन्हें पीले रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही स्वर्ण आभूषण भी इनके लिए शुभ होते हैं।
- मकर और कुंभ राशि:- मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। रक्षाबंधन आप अपनी बहन को पारद शिवलिंग, नीले रंग की ड्रेस, बैग या कोई गैजेट भी दे सकते हैं।
