दिव्यांका त्रिपाठी का साड़ी लुक है सबसे हटकर, तस्वीरों में देखिए: Divyanka Saree Looks
Divyanka Saree Looks

दिव्यांका त्रिपाठी के शानदार साड़ी लुक्स

दिव्यांका अपने साड़ी लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनका हर साड़ी लुक बेहद लाजवाब होता है, तो बिना देर किए चलिए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के बेस्ट साड़ी लुक्स।

Divyanka Saree Looks: साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप पूजा, त्योहारों, शादियों और यहां तक ​​कि ऑफिस में भी पहन सकती हैं। इसमें न सिर्फ आप खूबसूरत लगेंगी बल्कि साड़ी को डिफरेंट तरीके से कैरी करके आप स्टाइलिश भी दिख सकती हैं। आज के समय में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अक्सर साड़ी पहने नजर आ जाती हैं। इनमें टीवी की मशहूर बहू दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल हैं। उनका साड़ी लुक काफी कमाल का लगता है। ज्यादातर आयोजन में दिव्यांका साड़ी पहनने ही नज़र आती है। साथ ही वह अलग-अलग तरह की साड़ियों के साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डालती रहती है।

अगर आप भी साड़ी को स्टाइलिश तरीके से पहनने के तरीके ढूंढ रही हैं, तो दिव्यांका के लुक्स को देखकर आपकी तलाश खत्म हो जाएगी। दिव्यांका अपने साड़ी लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनका हर साड़ी लुक बेहद लाजवाब होता है, तो बिना देर किए चलिए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के बेस्ट साड़ी लुक्स।

पीले और काले रंग की साड़ी में अभिनेत्री का प्यारा लुक

एक स्लीक बन को स्पोर्ट करते हुए, दिव्यंका ने पीले और काले रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने येलो कलर का चोकर पहना था, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था।

लाल और सफेद साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत

पश्चिम बंगाल में इस प्रकार की साड़ी पहनी जाती है, जिसे एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती से कैरी किया। इस रेड और सफेद कलर की बंगाली साड़ी के साथ रेड कलर का प्लेन ब्लाउज़ पहना जिसमें गोल्डन बोर्डर बना हुआ है। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया।

रेड साड़ी में दिखा इंडियन अवतार

एक्ट्रेस का यह लुक लोगों को खूब पसंद आया। करवाचौथ पर उन्होंने ये लुक कैरी किया था। उनके इस लुक को नई दुल्हनियां कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी को दिव्यांका ने पफ ब्लाउज के साथ कैरी किया है। बालों को हल्का सा कर्ल करते हुए एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक भी लगाई थी। हाथों में चूड़ियां उनके लुक को और भी प्यारी बना रही थीं।

साड़ी में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

ग्रीन रेडीमेड साड़ी में दिव्यांका का अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा था। उन्होंने इस साड़ी को मेंचिग ब्लाउज के साथ पेयर किया है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को कर्ल किया। साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में इयररिंग्स को कैरी किया है।

लाइट पिंक साड़ी में दिव्यांका

लाइट पिंक साड़ी में दिव्यांका बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ नीले रंग का ब्लाउज पहना था। वहीं उनके खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे।