Printed Saree Tips: साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी भी हमारे वार्डरोब से आउट नहीं होता है। आमतौर पर, हम अलग-अलग अवसर के लिए डिफरेंट स्टाइल की साड़ी खरीदते व पहनते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ साड़ी का फैशन आउट हो जाता है और फिर हम इन्हें पहनते नहीं है। लेकिन प्रिंटेड साड़ी कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती हैं। इतना ही नहीं, इन्हें आप केजुअल्स से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टी आदि में कहीं पर भी पहन सकती हैं। बस जरूरी है कि आप इन्हें सही तरह से स्टाइल करें। प्रिंटेड साड़ी को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है और इस तरह आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं-
1) प्रिंट ऑन प्रिंट लुक
अगर आप प्रिंटेड साड़ी पहन रही हैं और उसमें अपने लुक को एक डिफरेंट टच देना चाहती हैं तो ऐसे में आप प्रिंट ऑन प्रिंट लुक कैरी कर सकती हैं। मसलन, आप ब्लाउज और साड़ी में अलग-अलग प्रिंट्स को एक साथ स्टाइल करें। हालांकि, आप यह अवश्य देखें कि दोनों प्रिंट्स एक-दूसरे के कॉम्पलीमेंट करें। अगर आप स्ट्राइप साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। यह आपके लुक को खास बनाएगा।
2) सॉलिड कलर ब्लाउज
अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप अपनी प्रिंटेड साड़ी के साथ किस तरह के प्रिंटेड ब्लाउज को कैरी करें तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रिंटेड साड़ी के साथ प्लेन सॉलिड ब्लाउज भी काफी अच्छे लगते हैं। आप अपनी साड़ी के कलर व प्रिंट कलर के अनुसार ब्लाउज का कलर चुन सकती हैं। इसके अलावा, व्हाइट और ब्लैक ब्लाउज लगभग हर तरह की प्रिंटेड साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आप प्लेन सॉलिड कलर ब्लाउज पहन रही हैं तो उसके स्टाइल को एन्हॉन्स करने के लिए नेकलाइन या स्लीव्स आदि की डिजाइनिंग पर खास ध्यान दें।
3) बेल्ट करें कैरी
यह एक आसान तरीका है प्रिंटेड साड़ी में अपने स्टाइल को एन्हॉन्स करने का। अगर आप प्रिंटेड साड़ी स्टाइल कर रही हैं तो उसके साथ एक बेल्ट को अवश्य पेयर करें। यह आपको एक इंडो-वेस्टर्न लुक देगा और आप किसी पार्टी में प्रिंटेड साड़ी में भी बेहद स्टाइलिश लग सकती हैं।
4) लेस इस मोर का फंडा
अक्सर जब हम प्रिंटेड साड़ी पहनती हैं तो उसमें अपने लुक को एन्हॉन्स करने के चक्कर में तरह-तरह की ज्वैलरी स्टाइल करने लग जाती हैं। हालांकि, अगर आप एक ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो लेस इस मोर का फंडा अपनाएं। ऐसे में आप अपनी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर करें। वहीं, हैवी एक्सेसरीज की जगह लाइटवेट ज्वैलरी जैसे बिग स्टड पहनें। इसमें आपका लुक बेहद ही स्टनिंग नजर आएगा।
5) हेयरस्टाइल पर दें ध्यान
किसी भी आउटफिट में आपका लुक तब तक कंप्लीट नहीं हो सकता, जब तक कि आप अपने हेयरस्टाइल पर भी ध्यान ना दें। अगर आप प्रिंटेड साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ बन हेयरस्टाइल काफी अच्छा लगता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो साड़ी के साथ लो पोनीटेल भी बना सकती हैं। वहीं, अगर आपको ओपन हेयर पसंद हैं तो ऐसे में कर्ल लुक प्रिंटेड साड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है।
6) साड़ी के प्रिंट्स पर करें फोकस
यूं तो मार्केट में कई प्रिंट्स में साड़ी मिलती है। लेकिन अपने लुक को खास बनाने के लिए आपको कुछ अलग पहनने की जरूरत नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप महंगी डिजाइनर प्रिंटेड साड़ी ही पहनें। आप अपने प्रिंट्स में कुछ खास ढूंढने की कोशिश करें। मसलन, अगर आप पोल्का डॉट प्रिंटेड साड़ी पहन रही हैं तो हर बार व्हाइट एंड ब्लैक सलेक्ट करना ही जरूरी नहीं है। आप रेड एंड ग्रीन बिग पोल्का डॉट प्रिंट साड़ी भी पहन सकती हैं। जब आप प्रिंटेड साड़ी में मल्टीकलर के ऑप्शन को चुनती हैं तो ऐसे में आपके पास उसे स्टाइल करने के कई ऑप्शन होते हैं। ऐसे में आप हर बार एक ही साड़ी में अलग-अलग लुक्स क्रिएट कर सकती हैं।
7) स्टेटमेंट इयररिंग्स को करें स्टाइल
प्रिंटेड साड़ी में अपने लुक को एन्हॉन्स करने के लिए आपको अपनी एक्सेसरीज पर भी फोकस करना चाहिए। अगर आप प्रिंटेड साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स यकीनन आपके लुक्स को स्टाइलिश बनाते हैं। आप अपने साड़ी के प्रिंट के कलर को ध्यान में रखते हुए इयररिंग्स के कलर को सलेक्ट करें। लॉन्ग इयररिंग्स से लेकर स्टेटमेंट राउंड इयररिंग्स प्रिंटेड साड़ी में आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करेंगे।
8) पहनें कॉलर स्टाइल ब्लाउज
यूं तो प्रिंटेड साड़ी के साथ हॉल्टर नेक से लेकर हाई नेक ब्लाउज को आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनना चाहती हैं तो ऐसे में उसे कॉलर स्टाइल में स्टिच करवाएं। इस तरह आप अपनी प्लेन प्रिंटेड साड़ी को आसानी से एक मॉडर्न टच दे पाती हैं और आपका लुक काफी अच्छा लगता है। खासतौर से, अगर आपने ऑफिस में प्रिंटेड साड़ी पहनने का मन बनाया है तो ऐसे में साड़ी के साथ मैचिंग कॉलर स्टाइल ब्लाउज पहनना यकीनन एक बेहद अच्छा आइडिया है। इस तरह के ब्लाउज में फुल स्लीव्स काफी अच्छी लगती है। हालांकि, ऑफिस लुक को ध्यान में रखते हुए आप मेकअप को न्यूड या बेहद ही लाइट रख सकती हैं।
