बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह समर में स्टाइल करें व्हाइट साड़ी: White Saree Styling
White Saree Styling

White Saree Styling: जब गर्मियों का मौसम आता है तो हम ऐसे कलर्स को अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहते हैं, जो बेहद ही सूदिंग हों और हमें ठंडक का अहसास करवाएं। इस लिस्ट में व्हाइट कलर का नाम सबसे पहले आता है। इस मौसम में व्हाइट टॉप से लेकर शर्ट आदि को हम अवश्य स्टाइल करते हैं। हालांकि, इसके अलावा व्हाइट साड़ी पहनना भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। कुछ महिलाओं को लगता है कि व्हाइट साड़ी पहनना काफी बोरिंग हो सकता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

आलिया से लेकर विद्या बालन तक ऐसी कई अदाकारा हैं, जो व्हाइट कलर साड़ी में खुद को स्टाइल कर चुकी हैं और हर एक्ट्रेस का लुक अपने आप में खास है। ऐसे में अगर आप भी इस समर व्हाइट साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो इस एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

White Saree Styling: आलिया भट्ट व्हाइट साड़ी लुक

आलिया भट्ट खुद को कई बार व्हाइट साड़ी में स्टाइल कर चुकी हैं और उनका हर लुक दूसरों से डिफरेंट रहा। अगर आप भी प्लेन व्हाइट साड़ी को एक एलीगेंट व ग्रेसफुल तरीके से पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आलिया भट्ट की तरह ही फ्लोरल प्रिंटेड ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ झूमके या चांदबाली आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करेंगे।

अदिति राव हैदरी व्हाइट साड़ी लुक

अगर आप डे टाइम में किसी फंक्शन में जा रही हैं और व्हाइट कलर साड़ी पहनना चाहती हैं तो ऐसे में अदिति राव हैदरी के इस लुक से आइडिया लें। अदिति ने इस लुक में शीयर फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। इस तरह की साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज काफी अच्छा लगता है। अपने लुक को एक स्टेटमेंट टच देने के लिए आप बतौर एक्सेसरीज चोकर पहनना ना भूलें।

दीपिका पादुकोण व्हाइट साड़ी लुक

दीपिका पादुकोण ने तो कान्स फिल्म फेस्टिवल में व्हाइट साड़ी को स्टाइल किया था। प्लेन व्हाइट साड़ी में भी दीपिका पादुकोण बेहद अच्छी लग रही थीं। साड़ी में बॉटम पर फ्रिल लुक काफी अच्छा लग रहा था। अगर आप चाहें तो किसी पार्टी में दीपिका पादुकोण की तरह व्हाइट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ बीड्स ज्वैलरी आपके स्टाइल को एन्हॉन्स करेगी।

अनन्या पांडे व्हाइट साड़ी लुक

जरूरी नहीं है कि आप व्हाइट साड़ी को सिर्फ दोपहर के वक्त ही पहनें। अगर आप रात में किसी फैमिली फंक्शन या फिर वेडिंग फंक्शन में जा रही हैं तो अनन्या पांडे की तरह व्हाइट साड़ी पहन सकती हैं। इस लुक में अनन्या पांडे ने व्हाइट सीक्वेंस साड़ी को स्टाइल किया, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग सीक्वेंस डीप नेक व्हाइट स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया। इस तरह की साड़ी के साथ लॉन्ग इयररिंग्स काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि, नाइट फंक्शन को देखते हुए आप व्हाइट सीक्वेंस साड़ी के साथ मेकअप को लेकर एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।

विद्या बालन व्हाइट साड़ी लुक

व्हाइट साड़ी एक बेहद ही वर्सेटाइल आउटफिट है, जिसे आप केजुअल से लेकर पार्टीज तक में पहन सकती हैं। इतना ही नहीं, इसे ऑफिस में भी कैरी किया जा सकता है। आप विद्या बालन के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर व्हाइट साड़ी को ऑफिस में कैरी करें। इस लुक में विद्या बालन ने व्हाइट साड़ी को स्टाइल किया है, जिस पर लाइट पैच वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ विद्या बालन ने ब्लैक कलर के स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं, ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी उनके स्टाइल को एन्हॉन्स कर रही है।

सोनम कपूर व्हाइट साड़ी लुक

सोनम कपूर को यूं ही फैशनिस्टा नहीं कहा जाता और यह लुक एक बार फिर इस बात को साबित करता है। इस लुक में सोनम कपूर ने व्हाइट कलर की शीयर साड़ी को स्टाइल किया है, जिसमें बीड्स वर्क उन्हें रॉयल लुक दे रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने साड़ी से मैचिंग शॉल को भी स्टाइल किया है। इतना ही नहीं, पर्ल स्पाइरल स्टाइल नेकपीस उनके ओवर ऑल लुक को एक ट्विस्ट दे रहा है। अगर आप सोनम के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो मेकअप को मिनिमल ही रखें।

कंगना रनौत व्हाइट साड़ी लुक

कंगना रनौत का यह व्हाइट साड़ी लुक बेहद ही इंस्पायरिंग है और उनके इस लुक को रिक्रिएट करके आप अपनी सिंपल साड़ी में भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। कंगना ने व्हाइट साड़ी के साथ स्लीवलेस व्हाइट ब्लाउज को पेयर किया है। लेकिन इस लुक में रेड लिप्स उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। आप भी व्हाइट साड़ी के साथ रेड लिप शेड कैरी करके अपने लुक को खास बना सकती हैं।

वाणी कपूर व्हाइट साड़ी लुक

वाणी कपूर ने इस लुक में व्हाइट शीयर साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी के बॉर्डर पर एंब्रायडिड लेस वर्क उनके लुक को एन्हॉन्स कर रहा है। अगर आप एलीगेंस के साथ व्हाइट साड़ी को पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप वाणी की तरह व्हाइट साड़ी पहनें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप लॉन्ग डैंगल्स इयररिंग्स को पहन सकती हैं।

ईशा गुप्ता व्हाइट साड़ी लुक

ईशा गुप्ता का यह व्हाइट साड़ी लुक किसी भी अवसर पर आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है। उन्होंने व्हाइट चंदेरी साड़ी पहनी है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट काफी अच्छा लग रहा है। इस साड़ी के साथ ईशा ने स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज को पेयर किया है। अगर आप इस साड़ी को पहन रही हैं तो इसके साथ चोकर नेकपीस को अवश्य स्टाइल करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...