Special Taste Of Kolkata : भारत के मसालों और खाने का जायका विश्वप्रसिद्ध है, इसमें भी हर राज्य की अपनी अलग अलग फूड डिशेज और अनोखा स्वाद है। कोलकाता का नाम सुनते ही रसोगुल्ला, मिष्टी दोई, चम चम और सोन्देश का स्वाद मुंह में घुलने लगता है। चाहे वो मसालेदार नॉन वेज खाना हो या अति स्वादिष्ट मिठाईयां, कोलकाता में हर तरह का स्पेशल खाना मिलता है। ऐसे में कोलकाता घूमने वालों के लिए वहां से कुछ खास डिशेज चख के आना तो अनिवार्य हो जाता है। घूमने का प्लान बनाने से पहले वहां के टेस्टी पकवानों की लिस्ट तैयार की जानी चाहिए, ताकि कोई आइटम छूटने ना पाए। आइए जानते हैं, कोलकाता में छुपे स्वाद के भंडार और कुछ स्पेशल डिशेज के बारे में।
कोलकाता की इन स्पेशल डिशेज में छुपा है स्वाद का भंडार

डाब चिंगरी
कोलकाता में मछलियों को ढेरों तरीके से पकाया खाया जाता है। डाब चिंगरी प्रॉन फिश करी को कहते हैं, जिसे नारियल के साथ ही परोसा जाता है। जंबो प्रॉन्स को सरसों के तेल और नारियल दूध में पकाकर, चावल के साथ खाया जाता है। फिश मीट पसंद करने वालों के लिए ये एक टेस्टी अनुभव हो सकता है।
कोशा मंगशो डिश

नदियों और समुंदर के आस पास होने के कारण कोलकाता में नॉन वेज, खासकर मछली खाने का जोर रहता है। मटन को बढ़िया मसालों, टमाटर और प्याज के साथ पकाकर तैयार कर लिया जाता है। एक बार जो ये डिश ट्राई कर ले वो कभी इसका स्वाद नहीं भूल सकता हैं। इस करी को पूरी या चावल के साथ खाया जाता है।
माछेर झोल

यूं तो इस विश्वप्रसिद्ध डिश को खाने के लिए कोलकाता जाने की जरूरत नहीं है। माछेर झोल का स्वाद इसे हर रेस्टोरेंट की खास डिश बनाता है। फिश करी में आलू, टमाटर और ढेरों सीजनल सब्जियां मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। चावल के साथ इसका जायका लेना स्वाद के समंदर में गोते लगाने जैसा है।
शुक्तो
कोलकाता में केवल नॉन फूड नहीं मिलता, वहां के वेज स्नैक्स भी टेस्ट के बाजीगर होते हैं। आलू, कद्दू, लौकी और करेले की सब्जियों के साथ तैयार ये फूड आइटम हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इस डिश की सबसे खास बात है की आम सब्जियों की तरह ये नमकीन ना होकर आधी कड़वी और आधी मीठी होती है। चावल या रोटी के साथ इसको खाने के बाद इसका स्वाद भुलाया नहीं जा सकता है।
यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
लुची आलूर दम

ये बंगाल की सबसे जायकेदार डिशेज में से एक है। दम आलू को बंगाली स्टाइल में बनाकर पूरी के साथ परोसा जाता है। लुची पूरी को कहते है और आलूर दम का मतलब दम आलू से है। यूं तो किसी भी जगह ये खाने को मिल जाएगा, लेकिन कोलकाता जैसा स्वाद पूरे विश्व में कहीं नहीं होगा। लुची आलूर दम कोलकाता का ब्रेकफास्ट मॉर्निंग स्नैक है।
मोचर घोंटू
ये घरेलू फूड आइटम केले के फूल और नारियल से तैयार किया जाता है। मसालों का सही जोड़ इसके जायके को कई गुना बढ़ा देता है। केले के फूल को साफ कर सुखाया जाता है, इसकी पंखुड़ियां अलग कर बचे हुए फूल से ये डिश तैयार की जाती है। ये डिश जितनी अलग है उतनी ही स्वादिष्ट भी। बंगाल के हर घर में इसे बड़ा चाव से बनाया खाया जाता है।
