भारत में फिर बनी दुनिया की सबसे बड़ी डायमंड रिंग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान: Diamond Ring Record
Diamond Ring Record

Diamond Ring Record: डायमंड की रिंग किस महिला को पसंद नहीं है। जितने ज्यादा डायमंड, उतनी ज्यादा उसकी कीमत। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी अंगूठी के बारे में सुना है जिसमें पचास हजार से भी ज्यादा डायमंड लगे हों। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं एक ऐसी अंगूठी के बारे में जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस अंगूठी की कीमत इतनी है कि इसकी कीमत में आप पांच से छह आलीशान बंगले खरीद सकते हैं। 

इसलिए बेहद खास है यह रिंग 

भारत की ज्वेलरी दुनियाभर में फेमस है। इतना ही नहीं ज्वेलरी को लेकर भारत के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी हैं। इसी कड़ी में एक भारतीय ज्वेलर ने एक बार फिर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इस ज्वेलर ने दुनिया की सबसे ज्यादा डायमंड जड़ी रिंग बनाई है। इस रिंग ने सबसे ज्यादा संख्या में हीरे जड़े होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मुंबई में एचके डिजाइन और हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 50,907 हीरों के साथ इस अंगूठी को बनाया है। अब ये रिंग इतने सारे डायमंड के साथ बनने वाली दुनिया की एकमात्र अंगूठी बन गई है। इस उपलब्धि ने उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दिलाई है। खास बात यह है कि यह अंगूठी पूरी तरीके से रिसाइकिल गोल्ड और डायमंड से बनी है। इसकी कीमत 7,85,645 डॉलर यानी करीब  6.4 करोड़ रुपये है। अंगूठी 460.55 ग्राम गोल्ड से बनी है और इसमें लगे डायमंड का वजन 130.19 कैरेट है। इस रिंग को पूरा होने में करीब नौ महीने लगे। अंगूठी का नाम यूटिएरिया रखा गया है, जो पर्यावरण का प्रतीक है। अंगूठी में एक सूरजमुखी के फूल पर तितली बैठी हुई है।  

इससे पहले बनाई थी 24,679 डायमंड लगी रिंग 

Diamond Ring Record
The ring with 24,679 diamonds was made by SWA Diamonds of Kerala.

इससे पहले भी सबसे ज्यादा डायमंड लगी रिंग बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के पास ही था। पिछले साल केरल के एसडब्ल्यूए डायमंड्स की ओर से 24,679 डायमंड लगी रिंग बनाई गई थी। यह रिंग पिंक ऑयस्टर मशरूम से प्रेरित थी, जिसे नाम दिया गया था द टच ऑफ एमी। इसमें मशरूम की खूबसूरत 41 पत्तियां बनाई गई थीं। इस रिंग को 340 ग्राम गोल्ड से बनाया गया था। इसकी कीमत करीब 76,08,787 रुपए थी। इस रिंग के नाम कई अन्य खिताब भी हुए।

‘द मैरीगोल्ड’ के नाम था खिताब 

इसे मेरठ के 25 वर्षीय ज्वेलर हर्षित बंसल ने बनाया था। इस रिंग में 12,638 डायमंड लगे थे।
It was made by Meerut’s jeweler Harshit Bansal. There were 12,638 diamonds in this ring.

साल 2020 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का यह खिताब भारत की ही खास रिंग ‘द मैरीगोल्ड’ के पास था। इसे मेरठ के 25 वर्षीय ज्वेलर हर्षित बंसल ने बनाया था। इस रिंग में 12,638 डायमंड लगे थे। इस रिंग का वजन करीब 165 ग्राम था। हर्षित ने करीब करीब दो साल इस रिंग को बनाने में लगाए। उनका लक्ष्य था कि वह रिंग में दस हजार डायमंड लगाएंगे। हालांकि डिजाइन के अनुसार यह संख्या बढ़कर 12 हजार के पास पहुंच गई। आठ परतों वाली यह फ्लोरल डिजाइन रिंग बेहद खूबसूरत थी।​ जिसे आसानी से पहना जा सकता था।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...