Sex During Periods
Sex During Periods

आखिर महिलाओं के लिए क्यों जरूरी होता है सेक्स

अक्सर सेक्स से जुड़ी बातें हम हम यानी महिलाएं खुलकर नहीं करती हैं। सामाज के हिसाब से ऐसी बाते करना एक महिला को शोभा नहीं देता है।

Sex for Women: अक्सर सेक्स से जुड़ी बातें हम यानी महिलाएं खुलकर नहीं करती हैं। सामाज के हिसाब से ऐसी बाते करना एक महिला को शोभा नहीं देता है। सेक्स एक महिला और पुरुष दोनों की ही बेसिक बॉडी नीड होती है। हो सकता है कई लोगों को इसमें इंटरेस्ट जरा कम हो लेकिन जिन्हे सेक्स पसंद होता है वो एक टाइम पर इसके आदी भी हो जाते हैं।

जब बात आती है महिलाओं में सेक्स की तो वो अपनी बातें खुल कर नहीं रख पाती हैं। बता दें, सेक्स महिलाओं को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। सेक्स के दौरान शरीर और मन दोनों को फायदा पहुंचता है। यह शरीर को एक्सरसाइज की तरह काम करने में मदद करता है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। यह दिल की सेहत, शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में, नींद को बेहतर बनाने में, तनाव को कम करने में और सतही तौर पर आनंद के अनुभव करने में मदद करता है। इसके अलावा, सेक्स उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है जो संभोग की समस्याओं से पीड़ित हैं जैसे कि सेक्स ड्राइव में कमी या तनाव संबंधी मुद्दों से ग्रस्त हैं।

इसलिए, महिलाओं के लिए सेक्स जरूरी होता है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए, सेक्स के बारे में सोचने से पहले, यह जानना जरूरी होता है कि आपके शारीर और मन के लिए इससे क्या फायदा हो सकता है और आप इसे कैसे संभव तरीके से कर सकती हैं।

समाज के हिसाब से महिलाएं क्यों बनाती हैं किसी के साथ फिजिकल रिलेशन

इस बारे में साइंस तो काफी कुछ कहता है लेकिन उससे पहले लोगों का ध्यान जाता है समाज की तरफ। समाज के हिसाब से महिलाओं के फिजिकल रिलेशन बनाने के कई अटपटे कारण हो सकते हैं…..

समाज के हिसाब से सेक्स के बारे में बात करने और सोचने का हक सिर्फ पुरुषों को है इसलिए महिलाएं सेक्स सिर्फ अपने पति की सेवा के लिए ही करती हैं। क्योंकि उनके पति को सेक्स करना होता है।

समाज के हिसाब से इसका दूसरा कारण ये है कि महिलाओं को सेक्स की जरूरत सिर्फ वंश बढ़ाने यानी बच्चों को पैदा करने के लिए होती है।

समाज के हिसाब से अगर कोई महिला को सेक्स की इच्छा रखती है तो, वो एक कैरेक्टर लेस महिला है ऐसी बाते महिलाओं को शोभा नहीं देती है।

आखिर क्यों है महिलाओं के लिए सेक्स जरूरी

बॉडी में हार्मोनल बैलेंस के लिए

why sex is necessary for women
why sex is necessary for women

महिलाओं में सेक्स के द्वारा हार्मोनल संतुलन बना रहता है। सेक्स के दौरान महिलाओं में भी कुछ हार्मोन उत्पन्न होते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। सेक्स के दौरान महिलाओं में ओक्सीटोसिन हार्मोन उत्पन्न होता है जो उन्हें खुशी और संतुष्टि का अनुभव करवाता है। इसके अलावा, एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का स्तर भी बढ़ता है जो महिलाओं के स्तनों और वैजाइना के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी देखे-‘चोर निकल के भागा’ यामी गौतम की सस्‍पेंस थ्रिलर इस वीकेंड ओटीटी पर होगी स्‍ट्रीम: Chor Nikal ke Bhaga

अपनी सेक्सुएलिटी एक्सप्लोर करना है जरूरी

अकसर महिलाएं किसी और के लिए नहीं बल्कि अपनी खुद की ख़ुशी के लिए सेक्स करना पसंद करती है। साथ ही अपने सेक्सुअल प्लेसर के दौरान उनको अपनी सेक्सुएलिटी को और भी करीब से जानने और एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है।

बच्चों को जन्म देने के लिए

ये वजह से सेक्स के लिए सबसे बड़ी मानी जाती है। साथ ही हर महिला का खुद का मन भी होता है कि वो अपनी खुद की संतान को जन्म दे। इसे सिर्फ एक पारिवारिक जिम्मेदारी के रूप में नहीं देखा जाता है। ये फैसला एक माँ में इमोशंस पर भी निर्भर करता है।

अच्छी नींद पाने के लिए

to get a good sleep
to get a good sleep

ऐसा कहा जाता है कि फिजिकल रिलेशन बनाने से अच्छी नींद आती है। ये सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए काफी सही बात कही गयी है। जो महिलायें नींद की कमी का सामना कर रही हैं उनके लिए फिजिकल रिलेशन बनाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्ट्रेस रिलीज करने के लिए

आपके सेक्सुअल डिजायर पूरे होने पर आपका स्ट्रेस भी रिलीज होता है और इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि महिलाएं अपने हिसाब से फिजिकल रिलेशन बनाएं।