Nora in Suit Style: सत्यमेव जयते के ब्लॉकबस्टर चार्टबस्टर दिलबर में अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाने के बाद यंग और टैलेंटेड नोरा फतेही की लेटेस्ट तस्वीर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इसका कारण ये भी है कि वो लेटेस्ट फोटो में सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सूट में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
बेहद खूबसूरत दिख रही हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही इस तस्वीर में वाइट कलर का लॉन्ग कुर्ती पहनने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सर पर दुपट्टा लिया हुआ है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने नो-मेकअप लुक कैरी किया है जिसमें केवल मस्करा और न्यूड लिपस्टिक शेड लगाया है। उन्हें बाल खुले हुए हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में केवल वाइट कलर का हार्ट इमोजी ऐड किया है।
वह हमेशा अपने प्रशंसकों को तरह-तरह के लुक्स से चौंका देती हैं, चाहे वह रेड कार्पेट पर हो, ऑनस्क्रीन हो या रोज़मर्रा के लुक में। उनका वर्सटाइल लुक हर किसी का दिल पिघला देता है। नोरा के चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान और आत्मविश्वास है, जो उन्हें और भी खूबसूरत और आकर्षक बनाता है। फोटो के साथ साथ नोरा ने इंस्टाग्राम पर वाइट सूट में वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी देखे-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये शानदार फिल्में देखना न भूलें, देखें लिस्ट: Shraddha Kapoor Movies
प्रशंसकों ने की कमेंट की बारिश
नोरा ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की लोगों ने उनपर कमेंट करना शुरू कर दिया। सभी ने नोरा के इस लुक को काफी पसंद किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अ ट्रू ब्यूटी। वहीं किसी ने उन्हें रमज़ान की बधाई दी।
एक यूजर ने एक लंबा पोस्ट किया जिसमें उन्हें नोरा के कपड़े को लेकर कमेंट करते हुए देखा गया। “प्रिय नोरा, मैं पिछले कुछ समय से आपके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर रहा हूं, और मैंने हाल ही में देखा है कि आप रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान अपनी बॉडी रिविलिंग फोटो शेयर कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि आप हमेशा अपना शरीर दिखाने में सहज रहे हैं, लेकिन एक मुसलमान के रूप में इस महत्वपूर्ण महीने के दौरान सम्मान और विनम्रता दिखाना अधिक उचित होगा। मैं आपको यह बताने की कोशिश नहीं कर रहा हूं कि आपके शरीर के साथ क्या करना है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप इस पवित्र महीने का सम्मान करते हैं, तो ये बेहद होगा। दुर्भाग्य से, मैंने आपको अनफ़ॉलो करने का फैसला किया है क्योंकि मुझे लगता है कि आप अल्लाह के रास्ते से बहुत दूर भटक रहे हैं, खासकर रमज़ान के दौरान, जो मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण समय है। अल्लाह आपका मार्गदर्शन करे और आपको सही रास्ता दिखाए।“
नोरा फतेही अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

नोरा फतेही के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो साल 2023 में फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा प्रतीक गांधी, द्वेंदू शर्मा, छाया कदम जैसे कई अन्य स्टार्स दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही रिलीज डेट सामने आएगी।
आखिरी बार नोरा फतेही को फिल्म एक्शन हीरो में सॉन्ग जेडा नशा पर परफॉर्म करते देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में रिएलिटी शो डांस दीवाने और झलक दिखला जा में जज के तौर पर पैनल में शामिल थीं।