चाय
Know gram flour pakoras with tea and these things work as poison Credit: canva

चाय के साथ बेसन के पकोड़े और ये चीजें करती हैं जहर का काम

दिन भर की थकान के बाद अगर एक कप गरम चाय मिल जाए तो हमारी सारी थकान मिट जाती है।

दिन भर की थकान के बाद अगर एक कप गरम चाय मिल जाए तो हमारी सारी थकान मिट जाती है। चाय साथ बेसन के पकोड़े भी मिल जाए तो वाह क्या कहने। चाय का जादू है तो हजारों ड्रिंक्स होने के बाद भी कभी कम नहीं होगा, न ही आजतक कोई कम कर पाया है। चाय लवर्स के लिए तो चाय पीना पूरे दिन में किसी ज़रूरी डेली रुटीन जैसा ही होता है।

लेमन टी, जिंजर टी, ब्लैक टी, ग्रीन टी जैसे ना जाने चाय के कितने विकल्प आज के समय उपलब्ध हैं। और सभी के अपने अपने फायदे और नुक्सान हैं। बता दें, चाय को थकान मिटाने वाली एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। अक्सर घरों में भी दिन में एक दो बार या फिर इससे ज्यादा बार भी चाय बनती है। कभी बिस्किट और नमकीन के साथ तो कभी गरमागरम पकोड़ों के साथ। यहां पर ध्यान देने वाली बात यही है कि चाय के साथ हम क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। आइए जानते हैं कुछ फ़ूड आइटम के बारे में जिन्हें चाय के साथ खाना आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। दुनिया में हर किसी चीज के नुक्सान और फायदे होते हैं।

चाय के साथ बेसन नुकसान करता है

चाय
gram flour with tea does harm

चाय के साथ बेसन के पकोड़े खाना भला किसे नहीं पसंद। कॉम्बिनेशन काफी आम है और ज़्यादातर सर्दियों में और बारिश के मौसम में लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह आपके लिए कई डाइजेस्टिव इश्यूज का कारण भी बन सकता है। इन्हें साथ में खाने से आपकी बॉडी इन दोनों से कई न्यूट्रिएंट्स भी अब्जॉर्ब नहीं कर पाती है जिससे आपको कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। आपके लिए बेहतर होगा कि इनका सेवन एक साथ करने से परहेज़ करें।

चाय के साथ न मिलाएं नींबू

लेमन टी को वेट लॉस के लिए हम सबसे अच्छाऔर बेहतरीन विकल्प मानते हैं। नींबू का जूस और चाय पत्ती मिलाने से तैयार एसिड आपके पेट में अकसर सूजन का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट लेमन टी पीने से आपको हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स और एसिडिटी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पद सकता है। हालांकि नींबू वाली चीजों को चाय के साथ बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies

चाय और हल्दी का कॉम्बिनेशन

चाय और हल्दी दोनों का केमिकल कंपोजिशन इन्हें साथ में ना लिए जाने की काफी बड़ी हिदायत देता है। ऐसा करने से आपके पेट में गैस, कब्ज़ या फिर एसिडिटी की परेशानी भी शुरू हो सकती है। और अगर आपको पहले से ही गैस और एसिडिटी की दिक्क्त है तो ये काफी बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए हल्दी वाले फूड आइटम्स को आप चाय की चुस्कियों के साथ न ही खाएं तो अच्छा होगा।

ठंडे स्नैक्स और चाय

चाय
cold snacks and tea

हम गरम गरम चाय के साथ गरम गरम स्नैक्स खाना खाफी पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोगों को अक्सर ठंडा गरम एक साथ खाना भी पसंद होता है। पर ऐसा करना उनकी सेहत के लिए काफी ज़्यादा नुकसानदायक होता है। गरम चाय पीने के लगभग आधे घंटे तक आप किसी भी तरह की ठंडी चीज़ का सेवन न करें। ऐसा करना आपकी बॉडी का डाइजेस्टिव प्रोसेस बुरी तरह ख़राब हो सकता है। इसके साथ ही ये आपका जी मचलाने का भी कारण बन सकता है।

Leave a comment