हेयर कलरिंग मिस्टैक्स जो आपको अवॉइड करना चाहिए।
हेयर कलर किए बालों की कैसे करें देखभाल की बाल दिखे खूबसूरत और कलर रहे बरकरार।
Hair Coloring Mistakes: हेयर कलर कराना आजकल किसे नहीं पसंद, कुछ महिलाओं को बालों को हाइलाइट कराना पसंद है, तो कुछ को बालों को अलग-अलग रंग में रंगना हालांकि कुछ ऐसी महिलाएं भी है, जो अपने ग्रे हेयर के चलते बालों में हेयर कलर करवाती है। ऐसे में जो ध्यान देने वाली बात यह है कि हम ऐसी कौन-सी गलतियां नहीं करें, जिससे हेयर कलर मैंटेन रहे, साथ ही कलर जल्दी उतरे ना और बाल भी खूबसूरत दिखे।

1. कलरिंग के बाद बालों में कुदरती नमी बनाएं रखने के लिए बालों में कंडीशनिंग ट्रीटमेंट करें, बालों में तेल लगाएं और हफ्ते में एक बार दही, केला, शहद और विटामिन ई मिलाकर हेयर मास्क की तरह लगाएं।
2. बालों में कलर करवाने के बाद 2 दिन तक शैंपू ना करें इससे कलर अच्छे से सेट हो जाता है। इसके अलावा आगे भी इस बात का खयाल रखें कि बालों में हफ्ते में दो बार से ज्यादा शैंपू न करें।
3. केमिकल ट्रीटमेंट के बाद बाल थोड़े से भद्दे दिखने लगते है, बाल दिखने में सही दिखे इसके लिए बालों को नीचे से ट्रीम करवाएं।
4. किसी अच्छे लीव इन सीरम का रोज इस्तेमाल करें ये बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है जिससे बाल धूप और धूल से प्रोटेक्ट रहते है।
5. कलर करने के बाद कुछ समय के लिए ड्रायर और हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल ना करें ना ही हेयर स्ट्रेटनिंग, पर्मिंग जैसे ट्रीटमेंट कराएं।

6. कलर में केमिकल होता है, इसलिए यदि कलर करवाने के बाद बालों की ठीक से देखभाल न की जाए तो बालों की चमक फीकी पड़ जाती है। बालों की देखरेख करने के लिए प्रोटीन मास्क काफी कारगर होता है। इसके लिए हफ्ते में एक बार शैम्पू करने से पहले एक घंटे के लिए हेयर मास्क जरूर लगाएं। इससे आपके बालों में जान आ जाती है।

7. बालों को सामान्य पानी से धोएं, गर्म पानी के इस्तेमाल से बालों की नमी चली जाती है, साथ ही कलर भी जल्दी उतरता है। ऐसे में बाल रफ होने लगते हैं। इसलिए बालों को गर्म पानी से धोने की गलती न करें।
8. ज्यादातर शेंपू सल्फेट वाले होते हैं, इसलिए कलर कराने के बाद आप सल्फेट फ्री प्रोफेशनल शेंपू ही इस्तेमाल करें। इससे आपका हेयर कलर जल्दी फेड नहीं होगा।
9. स्ट्रेस कम लें और हर रोज आठ घंटे की अच्छी नींद लें, स्वीमिंग पूल में जाने पर शॉवर कैप का इस्तेमाल करें, इससे पानी में मौजूद क्लोरीन बालों को नुकसान नहीं करेगा।

10. बालों में तेल लगाएं प्राकृतिक चमक वापस पाने के लिए तेल मालिश बहुत जरूरी है। यह लंबे समय तक रंग को बनाए रखने में मदद करता है। कहते हैं गर्म तेल से मालिश करने से बालों का झड़ना, सिर की त्वचा का रूखापन और बालों का रूखापन और दोमुंहे बालों की समस्या दूर हो जाती है।

इन टिप्स को अगर आप अच्छे से फ्लो करते हैं, तो आपके बालों का कलर लंबे समय तक बरकरार रहेगा और बाल हेल्दी भी लगेंगे।
