क्या आप जानते हैं इन 5 काबिल एक्ट्रेस के रियल नेम: Celebs Real Name
Celebs Real Name

Celebs Real Name: बॉलीवुड में अपनी जगह भला कौन नहीं बनाना चाहता है। देश भर से लाखों लोग मुम्बई एक्टर बनने आते हैं। कुछ इन सपनों को पूरा कर पाते हैं और कुछ नहीं। बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि अपनी खास पहचान बनाने के लिए सेलेब्स कड़ी मेहनत भी करते है। कई सेलेब्स अपनी किस्मत को चमकाने के लिए अपने नाम की स्पेलिंग बदलते हैं। कई सेलेब्स इंडस्ट्री में आने से पहले ही अपना नाम बदल लेते हैं। उन्हें ये विश्वास होता है कि शायद नाम बदलने का फार्मूला उनकी किस्मत को बदलने में सहायक हो सकता है। कई सेलेब्स इस लिए भी नाम बदल लेते हैं कि उन्हें शायद उनके पुराने नाम से ज्यादा आकर्षण नए नाम के जरिये मिले। कई बार बॉलीवुड में डायरेक्टर्स के कहने पर या मेंटर्स के कहने पर लोग अपना नाम बदल लेते है। बॉलीवुड में अक्सर ये टोटका काम भी कर जाता है। इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला और नए नाम के साथ उन्हें ऊंची सफलता हांसिल हुई। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी पांच अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे जिन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही अपना नाम बदला और उन्हें अपार सफलता प्राप्त हुई।

Celebs Real Name: शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड में यूपी और बिहार लूटने आयी शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है। शिल्पा शेट्टी का ये नाम बहुत ही कम लोग जानते होंगे। शिल्पा शेट्टी ने फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। शिल्पा शेट्टी ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था उस वक्त बॉलीवुड में एक और एक्ट्रेस अश्विनी नाम से थी। जिनका पूरा नाम अश्विनी भावे था। ऐसे में शिल्पा शेट्टी का अपना नाम बदल कर फिल्मों में आना उनके लिए एक वरदान साबित हुआ और शिल्पा शेट्टी के नाम से उन्होंने ऐसी सफलता ,स्टारडम हांसिल किया जो आज तक भी कायम है। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए आज भी जानी जाती हैं। योग हो या फिर जिम में पसीना बहाना शिल्पा खुद को फिट रखने के लिये हमेशा तत्पर रहती हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली खूबसूरत कैटरीना कैफ करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। बूम फिल्म से बॉलीवुड़ में एंट्री करने वाली कैटरीना कैफ का असली नाम कैटरीना तुर्कोटे है। कैटरीना कैफ आज इंडस्ट्री की हाइली पेड एक्ट्रेस हैं। अपनी खूबसूरती के लिए जाने जानी वाली कैफ सरनेम के साथ बॉलीवुड में अपार सफलता हांसिल की है। सलमान खान, रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब वो विक्की कौशल के साथ हैप्पीली मैरिड हैं।

सनी लियोन

फिल्म जिस्म टू से बॉलीवुड में रातों रात सनसनी फैलाने वाली सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। इसके बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी है। सनी बिग बॉस सीजन 1 की प्रतिभागी थी। बिग बॉस रिएलटी शो से ही सनी लियोन ने रातों रात सफलता हांसिल कर ली थी। सनी एक पोर्न स्टार थी,लेकिन करनजीत कौर वोहरा नाम को पीछे छोड़ सनी ने बॉलीवुड में सफलता प्राप्त की। उन्हें डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म 2 में ब्रेक दिया जिसके बाद करनजीत कौर वोहरा सनी लियोन बन इंडस्ट्री में स्टारडम हांसिल कर लिया।

तब्बू

बॉलीवुड में एक और जाना माना चेहरा तब्बू का है। तब्बू का असली नाम तब्बसुम हाशमी खान है।फिल्मों में आने से पहले तब्बू ने अपना नाम बदल लिया। तब्बसुम को ये नाम लिजेंड एक्टर देव आंनद की तरफ से दिया गया था। तब्बू ने अपना फिल्मी कैरियर देव आंनद की फिल्म नौजवान से शुरु किया था। आज भी तब्बू हैदर, दृश्यम, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों से बॉलीवुड अपना जलवा कायम रखा है। तब्बू को इस नाम से जाना गया, इस नाम के साथ उन्हें काफी सफलता हांसिल हुई।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड में अपने डिंपल और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली प्रीति जिंटा का असल जिंदगी में प्रीतम सिंह जिंटा नाम है। इन्होंने भी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया। प्रीतम सिंह जिंटा , प्रीति जिंटा बन गयीं। यकीनन नाम बदलने से प्रीति जिंटा को अपार सफलता मिली। फिल्म दिल से के साथ फिल्मों में शुरुआत की थी। एक्टर शाहरुख खान के साथ प्रीति पहली ही फिल्म से अपनी पहचान बना ली थी। बाद में वीर जारा ,सलाम नमस्ते,क्या कहना?चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी फिल्मों के साथ सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित किया।