Trolled Bollywood Celebs : बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे सितारे हैं जिनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा आतुर रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स के लुक्स, उनके हर अंदाज और एक्टिविटी पर सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। वैसे तो सभी सेलेब्स अपने फैंस को काफी ज्यादा फेवरेट लगते हैं लेकिन उनमें भी कई खामियां और कमियां होती है जिनसे फैंस अनजान रहते हैं।
आज हम आपको बॉलीवुड के कई ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने घमंड की वजह से कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं खराब रवैए की वजह से भी कई दफा उन्हें यूज़र्स द्वारा ट्रोल किया जा चुका है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में – सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक इन 5 सेलेब्स को अक्सर उनके घमंड और खराब रवैये की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।
हालांकि उसके बावजूद भी इन सितारों की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती ही रहती है। चलिए जानते हैं उन सभी के बारे में –
ये हैं वो सितारे जो घमंड की वजह से हुए ट्रोल
1)सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अपने किरदार के साथ-साथ अपनी पर्सनालिटी के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन कई बार वह अपने घमंड की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। दरअसल जो भी सलमान खान के निशाने पर आता है वह बच कर नहीं जा पाता। ठीक इसी तरह बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ भी ऐसा ही हुआ। सलमान खान से विवाद के बाद विवेक ओबरॉय का कैरियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। इतना ही नहीं यह भी खबर सामने आई है कि अरिजीत सिंह का करियर खत्म करने के लिए भी सलमान खान ने अपनी पूरी कोशिश की थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।
2)करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो कहलाने वाली करीना कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती है। लेकिन बेबो का गुस्सा काफी ज्यादा खराब है। इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। दरअसल, एक बार बिपाशा बसु और करीना कपूर के बीच हुए विवाद में एक्ट्रेस ने बिपाशा बसु की बेइज्जती कर दी थी। जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।
3)सोनम कपूर
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनम कपूर को भी उनके घमंड की वजह से रोल किया जा चुका है। दरअसल एक इंटरव्यू में सोनम ने ऐश्वर्या राय को आंटी कहकर बुला लिया था। जिसके बाद उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं कॉफी विद करण में भी सोनम कपूर कई एक्ट्रेसेस को लेकर बुरा बोल चुकी है। ऐसे में वह अक्सर यूजर्स के निशाने पर रहती है।
4)काजोल
घमंड की वजह से ट्रोल होने वालों की लिस्ट में काजोल का नाम भी शुमार है। इंडस्ट्री की जानी-मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल घमंडी सितारों में से एक है। इन्हें भी कई बार मीडियाकर्मी और फैंस से बुरा बर्ताव करते हुए देखा जा चुका है। इतना ही नहीं उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें अक्सर रोल किया जाता है।
5)कंगना रनौत
बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत घमंड की वजह से ट्रोल होने वालों की लिस्ट में शुमार है। कंगना रनौत सम-सामयिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय रखती है। लेकिन कई बार उनके खराब व्यवहार और एटीट्यूट की वजह से उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। दरअसल वह बी टाउन की कई एक्ट्रेसेस और मशहूर डायरेक्टर प्रोड्यूसर के खिलाफ बुरा भला बोल चुकी है। जिसकी वजह से यूजर उन्हें अक्सर ट्रोल करते हुए नजर आते हैं।
