Party Makeup Product
Party Makeup Product Credit: istock

Party Makeup Product: बहुत सी महिलाओं को ज्यादा मेकअप का शौक नहीं होता है और इसलिए ही वह कम मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदती हैं। इस स्थिति में जब उन्हें पार्टी के लिए तैयार होना होता है तो वह कन्फ्यूज हो जाती हैं कि कौन-कौन सी चीजों का प्रयोग करने से उन्हें पूरा मेकअप लुक मिल सकता है। अगर आप भी ऐसी ही महिला हैं और आने वाले फंक्शन में कम से कम मेकअप प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना चाहती हैं तो कोशिश करें कि अपने पास ऐसे प्रोडक्ट्स रखें जो अकेले ही कई स्टेप्स के लिए लाभदायक हो।

जैसे एक ऐसा पेलेट ले सकती हैं जिसमें ब्लश, कंटोर और हाइलाइटर तीनों के शेड हो जिस कारण आपके बैग में भी यह प्रोडक्ट कम जगह लेगा और आप को पूरी तरह से तैयार भी कर देगा। ऐसे ही लिपस्टिक और आई शैडो के साथ भी कर सकती है। लेकिन अगर आपके पास बिलकुल ही कम प्रोडक्ट्स हैं तो आइए जानते हैं आज आप कैसे कम सामान में अपने आप को पार्टी रेडी कर सकती है।

बेस मेकअप

Party Makeup Product -Base
Base Makeup
  • एक्सपर्ट गुंजन अघेरा पटेल, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार मेकअप में आपको सबसे पहले बेस की जरूरत पड़ती है। आप का बेस एकदम फ्लो लेस लगे इसके लिए आप को पहले प्राइमर लगाने की भी आवश्यकता होती है ताकि अलग से मेकअप लगाया है इस बात का पता न चले।
  • इसके लिए आप चाहें तो घर पर मौजूद या फिर फ्रेश एलो वेरा जेल को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में प्राइमर के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप को बेस के लिए फाउंडेशन की जरूरत होती है।
  • फाउंडेशन आपके पास अगर लाइट कवरेज वाला है तो उसकी दो परत को लगा कर अपने सारे फेस और दाग धब्बों को इवन कर सकती है।
  • अगर आप के पास फाउंडेशन की जगह कंसीलर है तो उसे भी हल्के हल्के रूप से अपने चेहरे को कवर करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं।
  • अगर आप के पास हाई कवरेज फाउंडेशन है तो कंसीलर का काम भी आपके लिए वही कर देगा।

आंखों को करें तैयार

Party Makeup Product for Eyes
Makeup for Big Eyes
  • अगर आप के पास कोई बेसिक सा आई शैडो पैलेट है तो उसकी मदद से ही आपकी आंखें काफी सुंदर और बड़ी बड़ी लग सकती हैं।
  • सबसे पहले अपने लुक के हिसाब से आप स्मोकी या फिर लाइट जैसा भी लुक चाहती हैं वैसा शेड तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप को इसी आई शैडो में से एक काले रंग का शेड लेना है और उसे पेंसिल ब्रश की मदद से आई लाइनर की तरह ड्रॉ कर लें।
  • एक काफी शार्प विंग बनाएं।
  • अगर थोड़ा बहुत मोटा आई लाइनर भी लग जाता है तो उसे किसी वाइप की मदद से थोड़ा पोंछ लें ताकि वह और भी ज्यादा शार्प लगे।
  • अपनी लोअर लैश लाइन पर भी एक डार्क शेड लेकर उसे थोड़ा सा ब्रश की मदद से फैलाते हुए लगाएं ताकि आप को नीचे से भी स्मोकी लुक मिले।
  • अगर कोई शाइनी और क्रीम कलर का शेड है तो उससे आप अपनी आई ब्रो को हाई लाइट कर सकती है।
  • डार्क ब्राउन वाले शेड से आप अपनी आई ब्रो को भी ड्रॉ कर सकती हैं।

लिपस्टिक की मदद से जुगाड़

Party Makeup Product-Lipstick
Matte Lipstick Tips Credit: istock

लिपस्टिक वैसे तो एक सिंगल प्रोडक्ट है लेकिन इससे आप कई तरह के काम ले सकती हैं। आज कल तो बाजार में ऐसी लिपस्टिक भी उपलब्ध हैं जिसमें एक ही लिपस्टिक में आप को 4 से 5 शेड मिल जाते हैं जो आपके सामान को कैरी करने में और ज्यादा आसान बना देती है और आप को अलग-अलग तरह के लुक भी इससे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आप लिपस्टिक की मदद से कौन-कौन सा मेकअप कर सकती हैं।

ब्लश की तरह प्रयोग करें :

Party Makeup Product -Blush

अगर आपके पास ब्लश नहीं है लेकिन लाल या फिर पिंक कलर की लिपस्टिक है तो आप अपने स्किन टोन के हिसाब से किसी भी शेड से थोड़ी थोड़ी लिपस्टिक को गालों पर ब्लेंड करके ब्लश का काम इससे निकाल सकती हैं। केवल एक बात का ध्यान रखें कि काफी कम मात्रा में लिपस्टिक का प्रयोग करें और अगर आप के पास लिक्विड लिपस्टिक है तो लगाने के तुरंत बाद आप को उसे ब्लेंड कर लेना है नहीं तो वह सूखने के बाद ब्लेंड होने में परेशान करेगी।

कलर करेक्टर की तरह प्रयोग करें :

Party Makeup Product for dark spot

अगर आपके ज्यादा दाग धब्बे दिख रहे हैं तो आप को लाल या फिर ऑरेंज रंग की लिपस्टिक की मदद से अपने दाग धब्बों को कंसील कर लेना चाहिए। इसके ऊपर आप फाउंडेशन का प्रयोग कर सकती हैं।

कंटोरकी तरह प्रयोग करें :

अगर आपके पास कोई न्यूड या डार्क ब्राउन शेड की लिपस्टिक है तो इससे आप अपने चेहरे को शार्प दिखाने के लिए प्रयोग कर सकती हैं। इसे आप अपने चेहरे को कंटूर कर लें। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिलता है।

आई शैडो की तरह प्रयोग करें:

Party Makeup Product for Eyeshadow

अगर आपके पास कोई ब्राइट शेड नहीं है तो आप लिपस्टिक को ही अपनी आई शैडो बना सकते हैं। अपनी ड्रेस के हिसाब से लिपस्टिक के लाल या फिर ऑरेंज शेड को लीड पर लगा लें और ब्लेंड करना शुरू कर दें।

इसे अपने होंठों पर प्रयोग करें :

यह तो लिपस्टिक का मुख्य काम होता ही है। आप को जिस भी रंग की लिपस्टिक चाहिए उसे अपने होंठों पर अप्लाई कर लें। अगर आप के पास लिप लाइनर नहीं है तो आप इस स्टेप को छोड़ भी सकती हैं। लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले होंठों पर भी फाउंडेशन या कंसीलर की परत लगा लें ताकि लिपस्टिक की और भी ज्यादा अच्छी फिनिश आ सके।।

तो अगर आप के पास केवल 3 मेकअप प्रोडक्ट्स भी हैं तो आप को डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि इससे भी आप काफी अच्छे रिजल्ट प्राप्त कर सकती हैं और साथ ही फुल मेकअप लुक प्राप्त कर सकती है जो काफी बड़ी बात है।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...