Why kesar milk on first night
Why kesar milk on first night

Overview:

प्यार का रिश्ता मजबूत करने के साथ ही सेक्स महिला और पुरुष दोनों की शारीरिक और मानसिक सेहत से भी जुड़ा है। लेकिन कई बार सेक्स के दौरान की गई कुछ गलतियां महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

What to do After Sex: किसी भी कपल की जिंदगी में सेक्सुअल रिलेशनशिप बहुत मायने रखती है। आपसी रिश्ता मजबूत होने के साथ ही इससे शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत पर पॉजिटिव असर होता है। लेकिन कई बार सेक्स के दौरान की गई कुछ गलतियां महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। जिसके कारण वे कई इंफेक्शन का शिकार हो सकती हैं। हालांकि कुछ अच्छी आदतें अपनाकर महिलाएं कई संक्रमणों से खुद का बचाव कर सकती हैं।

जरूर करें यूरिन पास

Urination During Periods
Urination During Periods

यूरिन ट्रैक इंफेक्शन एक ऐसी समस्या है, जिससे अधिकांश महिलाएं कभी न कभी जरूर पीड़ित होती हैं। इसका एक कारण साफ सफाई का ध्यान रखे बिना शारीरिक संबंध बनाना भी है। इसलिए सेक्स के बाद महिलाओं को यूरिन जरूर पास करना चाहिए। दरअसल, संबंध बनाने के दौरान कई खतरनाक बैक्टीरिया यूरिन ट्रैक तक पहुंच जाते हैं। ये बैक्टीरिया अपने आप शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और इंफेक्शन का कारण बन जाते हैं। जब आप यूरिन पास करते हैं तो ये बैक्टीरिया काफी हद तक बाहर निकल जाते हैं और आप संक्रमण से बच सकती हैं।

प्राइवेट पार्ट को करें साफ

सेक्स रिलेशनशिप बनाने के बाद महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट को जरूर साफ करना चाहिए। हालांकि अधिकांश महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देतीं। लेकिन यह एक जरूरी काम है। महिलाओं को पानी से वजाइना को अच्छे से साफ करना चाहिए। ध्यान रखें हार्ड साबुन या खुशबूदार क्लीनर का उपयोग करने से बचें। क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही एक सॉफ्ट टॉवल से इसे अच्छे तरीके से ड्राई करें।

अंडर गारमेंट बदलना न भूलें

हर महिला के लिए रात के समय में अंडर गारमेंट बदलना एक अच्छी आदत मानी जाती है। खासतौर पर सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद महिलाओं को अंडर गारमेंट जरूर चेंज करने चाहिए। कोशिश करें कि कॉटन की साफ पैंटी वियर करें। इससे आपका प्राइवेट पार्ट साफ और सूखा रहेगा। साथ ही बैक्टीरियल ग्रोथ का खतरा भी कम हो जाता है।

हमेशा पहने ढीले कपड़े

सेक्स के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई के साथ ही उसे आराम देने के बारे में भी सोचना चाहिए। गर्म और पसीने वाली जगहों पर यीस्ट और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। इसलिए सेक्स के बाद महिलाओं को हमेशा ढीले और हवादार कपड़े पहनने चाहिए। इससे हवा अंदर जाएगी और प्राइवेट पार्ट ड्राई रहेगा।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

वैसे तो हर महिला को दिनभर में पर्याप्त पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन सेक्सुअल संबंध बनाने के बाद पानी पीने से महिलाएं यूटीआई के खतरे को टाल सकती हैं। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इससे यूरिन आएगा और बैक्टीरिया आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं।

जरूरी है पूरा आराम करना

हर कपल को इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि सेक्स के बाद आराम करना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए। आराम करना आपके लिए शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरीकों से फायदेमंद रहेगा। क्योंकि सेक्स एक एक्सरसाइज भी है, जिससे कई कैलोरी बर्न होती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...