सेक्‍स इंजरी से डील करना नहीं है आसान, अपनाएं ये स्‍मार्ट तरीके: Deal with Sex Injuries
Deal with Sex Injuries Credit: Istock

Deal with Sex Injuries:  सेक्‍स करना हर कपल के लिए मजेदार और सेटिसफाइंग मूवमेंट होता है। लेकिन हर बार ऐसा अनुभव हो ये जरूरी नहीं है। कई बार हार्ड या वाइल्‍ड सेक्‍स करने के दौरान सेक्‍स इंजरी का भी सामना करना पड़ जाता है। हालांकि सेक्‍स इंजरी किसी विशेष परिस्थिति में ही होती हैं लेकिन अधिकतर मामलों में ये काफी दर्दनाक और लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती हैं। सेक्‍स इंजरी से बचने के लिए आपको अपनी स्‍पीड और सीमाओं को ध्‍यान में रखना जरूरी होता है। अन्‍यथा आप लिंग फ्रेक्‍चर का शिकार भी हो सकते हैं। सेक्‍स के दौरान लगने वाली चोटों से डील करना कई बार मुश्किल हो जाता है लेकिन कुछ स्‍मार्ट तरीके अपनाकर आप इसे कम जरूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कुछ सामान्‍य सेक्‍स इंजरीज

Deal with Sex Injuries
some common sex injuries

सेक्‍स के दौरान कुछ सामान्‍य सेक्‍स इंजरीज का अनुभव हो सकता है। हालांकि ऐसा सबके साथ हो ये जरूरी नहीं है।

वैजाइना में चोट – हार्ड सेक्‍स या किसी वस्‍तु के इस्‍तेमाल से वैजाइना में चोट लगने की संभावना होती है। सेक्‍स टॉयज का उपयोग करने से भी सेंसिटिव टिशू डैमेज हो सकते हैं। इस स्थिति में दर्द और ब्‍लीडिंग हो सकती है।

ब्रोकन पेनिस- पेनिस पुरुषों का बेहद सेंसिटिव पार्ट होता है जिसे हल्‍की सी चोट से भी नुकसान पहुंच सकता है। यदि आप अपने पेनिस पर बहुत अधिक जोर लगाते हैं तो उसमें फ्रैक्‍चर भी हो सकता है। पेनाइल फ्रैक्‍चर होने पर पॉंपिंग साउंड, सूजन और दर्द हो सकता है।

मांसपेशियों में खिंचाव- कोई भी एक्टिविटी को यदि एक ही तीव्रता से किया जाए मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। अपने शरीर को जोर से मोड़ने से भी आपके पेट या पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है।

हार्ट अटैक- सेक्‍स एक प्रकार की एरोबि‍क एक्‍सरसाइज है जो हार्ट हेल्‍थ के लिए अच्‍छी मानी जाती है। लेकिन जब आप जरूरत से ज्‍यादा हार्ड या वाइल्‍ड सेक्‍स करते हैं तो ये हार्ट अटैक का कारण भी बन सकती है। कई बार उत्‍तेजना की वज‍ह से भी सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और फास्‍ट हार्टबीट की समस्‍या हो सकती है।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

सेक्‍स इंजरी को कैसे करें डील

सेक्‍स के दौरान न करें गलती
how to deal with sex injury

सेक्‍स के दौरान छोटी-मोटी चोटें तो लगती रहती हैं लेकिन यदि बात की जाए सेक्‍स इंजरी की तो कपल्‍स को जरूरी एहतियात बरतने की आवश्‍यकता है। सेक्‍सुअल सेक्‍स के दौरान चोटों से निपटना चोट की गंभीरता पर निर्भर करता है।

– सेक्‍स के दौरान किसी भी तरह की असहजता महसूस होने पर सेक्‍सुअल एक्टिविटी को तुरंत बंद कर दें।

– यदि कपल्‍स को फ्रैक्‍चर, हैवी ब्‍लीडिंग, दर्द और इंफेक्‍शन जैसे गंभीर चोटों का आभास हो तुरंत चिकित्‍सक से संपर्क करना चाहिए। ये चोटें जानलेवा भी हो सकती हैं।

– सेक्‍स इंजरी में राहत पाने के लिए आप हॉट या कोल्‍ड मसाज थेरेपी का उपयोग भी कर सकते हैं। आइस पैक दर्द और सूजन में फायदेमंद हो सकता है।

– अधिक दर्द होने पर आप ओवर-द-काउंटर पेन किलर का सेवन भी कर सकते हैं।

– कई बार वैजाइना ड्राई होने पर भी चोटिल हो सकती है। ऐसी स्थिति में कपल्‍स आर्टि‍फीशियल लुब्रिकेट का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

– सेक्‍स इंजरी से बचने के लिए सेक्‍स प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। इसके अलावा कपल्‍स अधिक समय फोरप्‍ले करें ताकि उत्‍तेजना को कंट्रोल करने में मदद मिल सके।